एक्सप्लोरर

'नीरजा' के परिवार ने फिल्म प्रोड्यूसरों पर इस वजह से किया मुकदमा

चंडीगढ़ : साहसी एयर होस्टेस दिवंगत नीरजा भनोट के परिवार ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'नीरजा' के निर्माताओं पर आपराधिक साजिश रचने और मुनाफे का 10 प्रतिशत देने के वादे से मुकरने का आरोप लगाया है. परिवार ने न्याय के लिए अदालत का रुख किया है.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में परिवार द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है, "पूरा प्रकरण प्रतिवादी (ब्लिंग अनप्लग्ड) और फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुई आपराधिक साजिश में फंसाने का है, जिसने परिवार और निर्माताओं के बीच सुनियोजित तरीके से समझौता कराया और इसके जरिए गलत तरीके से फायदा उठाने के लिए दिवंगत रमा भनोट (नीरजा की मां) के परिवार और याचिकाकर्ताओं को बेईमानी से समझौते के लिए प्रेरित किया."

जब दोनों पक्ष पैसे से संबंधित मामले का निपटारा करने और यहां तक कि मध्यस्थ नियुक्त करने पर सहमत नहीं हुए, तो यह मामला कोर्ट में पहुंचा. इस मामले की सुनवाई जुलाई में होगी.

परिवार ने तर्क दिया है कि दो सितंबर 2013 को हुए समझौते में निर्माताओं ने 7.5 लाख रुपये मुआवजा देने और फिल्म की कमाई के शुद्ध लाभ का 10 फीसदी देने की बात कही थी.

नीरजा भनोट पाकिस्तान में पांच सितंबर 1986 को 23 साल की होने के बस दो दिन पहले कराची हवाईअड्डे पर पैन अमेरिकन-73 विमान का फलीस्तीनी आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर लिए जाने पर यात्रियों को बचाने के दौरान मारी गई थीं.

इस विमान अपहरण में काफी खूनखराबा होने के चलते 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए. विमान में करीब 200 भारतीय यात्री थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए.

फिल्म कांट्रैक्ट पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'ब्लिंग एंटरटेनमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड' की ओर से जाने-माने फैशन फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने और नीरजा भनोट के परिवार ने हस्ताक्षर किए.

याचिका में कहा गया है कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ निर्माता ने फिल्म बनाई. यह 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी और बाजार रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ने 135 करोड़ रुपये की कमाई की.

अपनी मां दिवंगत रमा भनोट और भाई अखिल भनोट के साथ कांट्रैक्ट साइन करने वाले अनीश भनोट ने बताया कि जब 10 प्रतिशत भुगतान करने का समय आया तो निर्माता ने यह तर्क दिया कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज को कमाई का 80 प्रतिशत मिलना था, जबकि बारी हिस्सा ब्लिंग को मिलना था और उनके परिवार को दान के रूप में एक छोटा सा हिस्सा देने की पेशकश की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. भनोट ने बताया कि वह नीरजा के नाम पर एक ट्रस्ट को देने वाले थे और अन्य लोगों की सहायता करने वाले थे.

राम माधवानी निर्देशित फिल्म में नीरजा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर को बेहतरीन अभिनय के लिए जूरी स्पेशल मेंशन कैटेगरी के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया.

ब्लिंग अनप्लग्ड के कासबेकर ने कहा कि पिछले महीने मौजूदा कांट्रैक्ट के मुताबिक, भनोट परिवार को बार-बार 'नीरजा' से हुए लाभ को देने की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया.

नीरजा को बहादुरी और बलिदान के लिए शूरवीरता के लिए दिए जाने वाले भारत के सर्वोच्च पुरस्कार अशोक चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 8.30 बजे तक 60 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 8 बजे तक कर ली 24 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
Deool Band 2 BO Collection: 10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल
10 करोड़ बजट, 640% प्रॉफिट, मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' को 52वें दिन मिली 300% उछाल
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो
'चाइना से आया मेरा दोस्त...', कोविड के शिकार हुए कुमार सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर की वीडियो

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget