एक्सप्लोरर

Nawazuddin Siddiqui की 8 फिल्मों को नहीं मिला कोई OTT डिस्ट्रीब्यूटर? एक्टर बोले- 'कहां से आया है ये मुद्दा'

Nawazuddin Siddiqui: खबरें हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 8 फिल्मों को ओटीटी ने मना कर दिया है. वहीं इस बारे में एक्टर ने कहा पता नहीं कहां से ये मुद्दा आया है मेरी फिल्में तो अभी पूरी भी नहीं हुई हैं.

Nawazuddin Siddiqui On OTT: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को इंडिया में ओटीटी (OTT) क्रेज शुरू करने का क्रेडिट जाता है. ‘सेक्रेड गेम्स’, और गणेश गायतोंडे के उनके कैरेक्टर ने सभी को ओटीटी की तरफ अट्रैक्ट किया. हालांकि फिर कुछ टाइम बाद उनका बयान आया कि वह वेब पर और शो नहीं लेंगे.

इसका कारण ये था कि उन्हें लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म आज बेकार के शो के लिए "डंपिंग ग्राउंड" बन गया है. वहीं अब अफवाहें उड़ रही हैं कि एक्टर की आठ फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने इसे लेकर क्या कहा है?

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्मों को ओटीटी कर रहा मना?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बारे में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ((Nawazuddin Siddiqui) से  पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरी फिल्में तैयार ही नहीं हुई हैं, पता नहीं कहां से ये मुद्दा आया! आप कोई भी फिल्म की बात कर लो- ‘हड्डी’ की शूटिंग अभी चल रही है, इससे पहले मैंने अपनी फिल्म 'अफवाह' की शूटिंग पूरी की, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. इस काम में कम से कम एक साल लगता है और अगर तेज काम भी किया जाए तो भी कम से कम छह-सात महीने तो लगते ही हैं.

मेरी कौन सी पिक्चर को ओटीटी मना कर रहा है?

48 वर्षीय एक्टर ने अपनी दूसरी फिल्मों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “मेरी सभी फिल्मों के लिए मेरी डबिंग का काम अभी बाकी है, जिसमें ‘जोगीरा सा रा रा रा’ भी शामिल है. ‘टीकू वेड्स शेरू’ एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी. मुझे नहीं पता कि कब. मेरी कौन सी पिक्चर को ओटीटी मना कर रहा है? मुझे तो पता नहीं ये खबर कहां से आई.”

मुझे नीचे गिराने से कुछ हासिल नहीं होगा

वहीं इन अफवाहों को लेकर सिद्दिकी ने कहा, “वो मुझे नीचे खींच के भी क्या कर लेगा? मैं ऐसा आदमी हूं जो अपना घर बेच के भी फिल्म बनाऊंगा. मुझे नीचे गिराने से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा. अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो मैं एक जिद्दी इंसान हूं. मैं अपनी खुद की फिल्म बनाऊंगा."

ये भी पढ़ें:-Akshay Kumar Transformation: छत्रपति शिवाजी बने अक्षय कुमार का लुक हुआ वायरल, शेयर कर बोले- जय भवानी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget