एक्सप्लोरर

Nargis Dutt Birth Anniversary: बिल्‍कुल फिल्‍मी है नरगिस और सुनील दत्‍त की लव स्‍टोरी, ऐसे बढ़ी थी करीबियां

Nargis Dutt Birth Anniversary: अपने दमदार अभिनय की बदौलत खुद को एक सफलतम अभिनेत्री के तौर पर स्‍थापित करने में सफल रही थीं. कमाल के अभिनय के साथ ही साथ नरगिस की खूबसूरती को कौन भूला सकता है.

Nargis Dutt Birth Anniversary:  नरगिस दत्‍त...नाम ही काफी है पहचान के लिए. भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज अभिनेत्रियों में शुमार नरगिस (Nargis Dutt) की आज 93वीं जन्‍मतिथि है. वह मदर इंडिया, अवारा, बरसात, काला बाजार, श्री 420, चोरी-चोरी जैसी क्‍लासिक फिल्‍मों में अपने दमदार अभिनय की बदौलत खुद को एक सफलतम अभिनेत्री के तौर पर स्‍थापित करने में सफल रही थीं. कमाल के अभिनय के साथ ही साथ नरगिस की खूबसूरती को कौन भूला सकता है. उनकी सादगी भरी खूबसूरती, उनके मोहक हाव-भाव आज भी उनके करोड़ों प्रशंसकों के जेहन में छाए हुए हैं. चलिए आज हम मशहूर अभिनेता सुनील दत्‍त (Sunil Dutt) की पत्‍नी और संजय दत्‍त (Sanjay Dutt) की मां नरगिस की जन्‍मतिथि पर उनके कुछ छुए-अनछुए पहलुओं से रूबरू कराते हैं और उनके यादों के सफर पर ले चलते हैं.

यूं हुई फिल्‍मी करियर की शुरुआत 

एक जून, 1929 को तत्कालीन बंगाल प्रेसिडेंसी के कलकत्‍ता में जन्मी नरगिस दत्‍त का असली नाम फातिमा रशिद था. उन्‍होंने 1935 में एक बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म ‘तलाश ए हक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी मां जद्दनबाई ने इस फिल्‍म को प्रोड्यूस किया था. उस वक्‍त नरगिस की उम्र महज पांच वर्ष थी. हालांकि सही मायने में 1942 में फिल्‍म ‘तमन्‍ना’ से उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा.

जद्दनबाई थीं नरगिस दत्‍त की मां

नरगिस की मां जद्दनबाई भी काफी मशहूर थीं। वह फिल्‍म इंडस्‍ट्री की शुरुआती गायिका, संगीतकार, अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और भारतीय सिनेमा के अग्रदूतों में से एक थीं. वह भारतीय फिल्म इंडस्‍ट्री में पहली महिला संगीत निर्देशक थीं. इसके बाद सरस्वती देवी थीं. उनके बारे में यह भी बताया जाता है कि वह एक तवायफ थीं. उनके तीन बच्चे थे और तीनों के ही पिता अलग-अलग थे. नरगिस के पिता मोहन चन्‍द उत्‍तम चन्‍द या मोहन बाबू थे, जो बाद में इस्‍लाम धर्म अपना कर अब्‍दुल राशिद बन गए.

28 की उम्र में बनीं 'मदर इंडिया' 

नरगिस ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर क्‍लासिक फिल्‍में दीं। मगर ‘मदर इंडिया’ में उन्‍होंने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी कि उनका नाम ही मदर इंडिया रख दिया गया। जबकि उस वक्‍त वह 28 साल की थीं. यह फिल्‍म एकेडमिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी. यह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म थी. फिल्‍म में नरगिस ने अपने राधा के किरदार को इस कदर जीवंत किया कि लोगों के जेहन में वह आज भी जिंदा हैं. साल 1958 में नरगिस को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस के लिए फिल्‍म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.

ऐसे पड़ींं सुनील दत्‍त के प्रेम में

कहा जाता है कि सुनील दत्‍त के साथ नरगिस के रिश्‍ते की शुरुआत ‘मदर इंडिया’ के सेट पर ही हुई थी. दरअसल, सुनील दत्त को तो नरगिस पहले से ही पसंद थीं. ‘मदर इंडिया’ के सेट पर एक आग का सीन फिल्माया जाना था. इसके लिए चारों ओर पुआल बिछाए गए थे. जैसे ही आग लगाई गई तो  देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और नरगिस लपटों में घिर गईं. सुनील दत्त ने बिना सोचे समझे अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया. इस वजह से सुनील दत्त को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा और यहीं से नरगिस का भी उनके प्रति झुकाव बढ़ गया. वह अस्पताल जाकर उनकी देखभाल करती थीं. बाद में दोनों ने अपने प्रेम को शादी के मंजिल तक पहुंचाया और उनके तीन बच्‍चे हुए. बेटे संजय दत्‍त और बेटियां प्रिया दत्‍त और नम्रता दत्‍त हुईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget