चीन की सीमा के पास चौकियों पर ITBP जवानों से मिलेंगे नाना पाटेकर

नई दिल्ली: अभिनेता नाना पाटेकर मुश्किल हालात में सेवा पर तैनात बलों का मनोबल उंचा करने की अपनी पहल के तहत आईटीबीपी की कुछ सबसे मुश्किल एवं दूरस्थ सीमा चौकियों पर जल्द जाएंगे. अभिनेता आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस के मुख्यालय आए और उन्होंने बल के प्रमुख कृष्णा चौधरी से मुलाकात की. आईटीबी के प्रवक्ता डिप्टी कमांडेंट विवेक के पांडे ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान, पाटेकर ने आईटीबीपी कर्मियों के कल्याण के लिए काम करने में रुचि दिखाई और कहा कि वह इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहते हैं. उन्होंने बल के जवानों से मिलने के लिए सीमा चौकियों पर जाने की इच्छा जताई ताकि जवानों का मनोबल उंचा किया जा सके.’’ अधिकारियों ने बताया कि पाटेकर अरूणाचल प्रदेश में बल की कुछ अग्रिम चौकियों पर जल्द जाएंगे.
Source: IOCL























