एक्सप्लोरर

 Munjya Box Office Collection Day 22: 'कल्कि' के आते ही ‘मुंज्या’ का क्रेज हुआ कम, जबरदस्त घटी फिल्म की कमाई, 100 करोड़ का छू पाएगी आंकड़ा?

 Munjya Box Office Collection Day 22: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद से ‘मुंज्या’ की कमाई में गिरावट जारी है. अब फिल्म करोड़ों से लाखों में कलेक्शन कर रही है.

Munjya Box Office Collection Day 22: शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. हॉरर के साथ कॉमेडी के तड़के वाली इस फिल्म ने दर्शकों को बेहद एंटरटेन किया है और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉकस ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. हालांकि प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से ‘मुंज्या’ की कमाई में काफी गिरावट आई है और ये करोड़ों से लाखों में सिमट कर रह गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘मुंज्या’ ने रिलीज के 22वें दिन कितना किया है कलेक्शन?
हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बेहद कम बजट और बिना स्टार पावर वाली फिल्म है और इसने रिलीज के बाद वो कमाल किया है जो बड़ी से बड़ी फिल्में नहीं कर पाई. ‘मुंज्या’ का क्रेज तीन हफ्तों तक दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. यहां तक कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन और पश्मीना रोशन की इश्क विश्क रिबाउंड पर भी भारी पड़ी.

‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रॉफिट कमा लिया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने 4 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 35.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 32.65 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.95 करोड़ की कमाई की. वहीं अब ये फिल्म चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ इस फिल्म के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे 85 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 22 दिनों में 91.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘मुंज्या’ क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री?
‘मुंज्या’ ने रिलीज के बाद तीन हफ्तों तक बुलेट से भी तेज स्पीड के साथ कलेक्शन किया है और अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि कल्कि 2898 एडी की रिलीज ने ‘मुंज्या’ की कमाई पर ब्रेक लगा दिया है. फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है. अब ऐसे में ‘मुंज्या’ के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करना भी मुश्किल हो गया है. अब अगर वीकेंड पर ‘मुंज्या’ की कमाई में तेजी आती है तो फिल्म शतक लगाने के बेहद करीब पहुंच सकती है.

बता दें कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’, 'स्त्री', 'रूही' और 'भेड़िया' के बाद मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का एक हिस्सा  है.ये फिल्म महाराष्ट्रीयन लोककथाओं में लोकप्रिय इसी नाम के सुपरनेचुरण प्राणी पर आधारित है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और तरण सिंह सहित अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया हैं. ये हॉरर-कॉमेडी 7 जून को रिलीज़ हुई थी और इसे फैंस और क्रिटिक्स से समान रूप से पॉजिटिव रिव्यू मिला है.

यह भी पढ़ें: Bad Newz Trailer: 'बैड न्यूज' का ट्रेलर आउट, जानें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म कब होगी रिलीज?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget