एक्सप्लोरर

Munjya Box Office Collection Day 16: तीसरे वीकेंड पर फिर बढ़ा 'मुंज्या' का क्रेज! शरवरी-अभय की फिल्म ने छाप डाल इतने करोड़

Munjya Box Office Collection Day 16: 'मुंज्या' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और ये नई रिलीज फिल्मों को भी मात दे रही है.

Munjya Box Office Collection Day 16: शरवरी वाघ और अभय शर्मा की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मुंज्या' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. 7 जून को थिएटर्स में आई ये फिल्म रिलीज के 16 दिन बाद भी करोड़ों का कारोबार कर रही है. यहां तक कि 'मुंज्या' ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को भी मात दे दी है. जहां 'मुंज्या' रिलीज के बाद से ही हर रोज करोड़ों छाप रही है तो वहीं तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

सैकनिल्क की मानें तो 'मुंज्या' पिछले कुछ दिनों से हर रोज 2.5 से 3.5 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन कर रही थी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 15वें दिन भी फिल्म ने 3.31 करोड़ रुपए ही कमाए थे. लेकिन तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ है. 'मुंज्या' ने 16वें दिन 5.80 करोड़ रुपए बटोरे हैं. इसी कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है.

100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी फिल्म?
'मुंज्या' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन में कुल 80.11 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. महज 30 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म ने हफ्ते भर में ही अपना बजट निकाल लिया था. अब 'मुंज्या' का बढ़ता कलेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है.

नई रिलीज फिल्मों को मात दे रही 'मुंज्या'
आदित्य सरपोटदार के डायरेक्शन में बनी 'मुंज्या' का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हावी है कि ये हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क विश्क रीबाउंड' और पिछले हफ्ते पर्दे पर आई 'चंदू चैंपियन' को भी मात दे रही है. नई फिल्मों की रिलीज से शरवरी वाघ की हॉरर-थ्रिलर पर कोई असर नजर नहीं आया. बल्कि 'मुंज्या' ही दूसरी फिल्मों को पछाड़कर रिकॉर्ड बना रही है.

ये भी पढ़ें: Ishq Vishk Rebound BO Collection Day 2: वीकेंड पर भी नहीं दिखा 'इश्क विश्क रीबाउंड' फीवर! पश्मीना रोशन की फिल्म का रहा ये हाल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget