एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता शोषण केस: पुलिस ने फाइल की 'बी समरी' रिपोर्ट, नाना पाटेकर के खिलाफ जारी रहेगी जांच

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में पुलिस ने अब 'बी समरी' रिपोर्ट फाइल की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यौन दुर्व्यवहार के आरोपों में घिरे नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल सकती है.

हाल ही में पुलिस ने इस मामले 'बी समरी' रिपोर्ट फाइल की है. बता दें कि ये रिपोर्ट पुलिस द्वारा तब फाइल की जाती है जब उन्हें किसी मामले में पीड़ित के आरोपों के मुताबिक आरोप शख्स के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलता. हालांकि इसके बावजूद भी आरोपी शख्स के खिलाफ जांच चलती रहती है.

अब पुलिस ने तुनश्री दत्ता के शोषण मामले में ये रिपोर्ट दायर की है जिससे ये साफ है कि इस मामले में पुलिस को अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के तहत करीब 10 साल पुराने मामले में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

तनुश्री दत्ता ने पिछले साल 10 अक्टूबर को करीब 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुई एक घटना के चलते शिकायत की. उन्होंने फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर हुए एक वाकये का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर के खिलाफ मुम्बई के ओशिवरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. देश भर में चले रहे #MeToo मूवमेंट के चलते इस मामले को लेकत नाना पाटेकर की खूब आलोचना हुई थी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी उस वक्त तनुश्री दत्ता का साथ दिया था.

इन संगीन आरोपों के चलते उस दौरान नाना पाटेकर को फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी. चारों तरफ से हो रही आलोचना के चलते फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला ने नाना पाटेकर को इस फिल्म से हटाकर उसी रोल के लिए दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता राणा डगुबट्टी को ले लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget