एक्सप्लोरर

मूवी रिव्यूः ‘जब हैरी मेट सेजल’

कलाकार- शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा

निर्देशन- इम्तियाज अली

रेटिंग- ** 1/2

‘जब हैरी मेट सेजल’ से बड़ी उम्मीद करने की दो ख़ास वजह हैं. पहली, शाहरुख ख़ान की रोमांटिक फिल्म में वापसी और दूसरी, प्यार और उसकी उलझनों को ख़ूबसूरती से दिखाने वाले निर्देशक इम्तियाज़ अली के साथ शाहरुख पहली बार काम कर रहे हैं.

पहली उम्मीद पर ये फिल्म खरी उतरती है. शाहरुख खान कमाल के लग रहे हैं. रोमांटिक सीन में वो अब भी जादू जगा देते हैं. वो पूरे फॉर्म में हैं.

दूसरी उम्मीद टूटती है. इम्तियाज़ अली की हर फिल्म की ख़ासियत उसका ह्यूमर, मज़बूत किरदार और सशक्त जज़्बाती सीन होते हैं जो आपको छू जाते हैं. चाहे जब वी मेट हो, लव आजकल या रॉकस्टार, उसके कॉमेडी सीन भी आपको उतने ही याद होते हैं जितने कि इंटेस डायलॉग और सीन. फिल्म के कई हिस्से इम्तियाज़ अली की ही 'जब वी मेट' लव आजकल' और 'तमाशा' से प्रभावित लगते हैं.

harry2 ‘जब हैरी मेट सेजल’ बुरी फिल्म नहीं है. ये बस सपाट है. इसकी कहानी में उतार-चढ़ाव नहीं है. कई बार फिल्म खिंचती हुई भी लगती है. इसका प्लॉट बहुत ही सीधा है. पंजाब से गायक बनने का सपना लिए हरविंदर सिंह ‘हैरी’ (शाहरुख खान) भागकर कनाडा आया था. यहां सपना टूटता है और वो टूर गाइड बन जाता है. सेजल (अनुष्का) अपने परिवार के साथ घूमने आती है. उनका टूर गाइड हैरी है. इसी जगह सेजल की सगाई उसके बॉयफ्रेड रूपेन से होती है.

वापस जाते वक्त सेजल को पता चलता है कि उसकी सगाई की अंगूठी खो गयी है. वो वापस नहीं जाती और हैरी के साथ हर उस जगह पर जाती है जहां उसकी अंगूठी गुम हुई थी. इसी सफ़र में पूरी फिल्म बीत जाती है. इसी सफ़र में दोनों एक दूसरा के क़रीब आ जाते है और पहले सीन से ही सबको पता होता है कि दोनों अंत में साथ भी होंगे.

harry1 एक पंजाबी शख्स के किरदार में शाहरुख खान ज़बरदस्त लगे हैं. वो दिख भी अच्छे रहे हैं. उनके रोमांस और कॉमेडी में भी पुरानी कशिश दिख रही है. अनुष्का का किरदार शुरू से ही समझ में नहीं आता. कभी वो ‘जब वी मेट’ की गीत (करीना कपूर) के रंग में आ जाती है तो कभी ‘लव आजकल’ की दीपिका लगती है. उनका गुजराती लहजा भी फिल्म के दौरान बदलता रहता है. वो बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं मगर उनका रोल मज़बूत नही लिखा गया है.

फिल्म में दोनों के रोमांटिक सीन अच्छे हैं लेकिन जो केमेस्ट्री, तीव्रता इम्तियाज़ की पिछली हर फिल्म के हीरो-हीरोइन में थी वो यहां नहीं दिखती. फिल्म के जज़्बाती सीन हल्के महसूस होते हैं. इंटरवल के बाद जब दोनों के अलग होने के सीन अच्छे हैं. लेकिन फिर क्लाईमैक्स बहुत प्रिडिक्टेबल है और यूं ही गुज़र जाता है.

फिल्म के तीन गीत- राधा, सफ़र और हवाएं खासतौर से बहुत अच्छे हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफ़ी कमाल की है तो सफ़र देखने में तो बेहद खूबसूरत लगता है. काश इस सफ़र में गहरायी भी होती.

शाहरुख ख़ान के फैन निराश नहीं होंगे. मगर इतनी उम्मीद वाली फिल्म औसत से ऊपर जा ही नहीं पायी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'रामायण' के क्लैश से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज डेट
'रामायण' से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget