एक्सप्लोरर

Mission Impossible 8 BO Day 2:‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ ने भारत में मचाया धमाल, 2025 की सभी मार्वल्स फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिन में कमा डाले इतने करोड़

Mission Impossible 8 Box Office Collection:  ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारत में कमाल कर रही है. अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Day 2:  ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने इंडियन सिनेमा लवर्स का दिल जीत लिया है. टॉम क्रूज स्टारर ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की ओपनिंत तो जबरदस्त हुई ही थी वहीं इसने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त ने रिलीज के दो दिनों में भारत में कितने करोड़ कमा लिए हैं?

‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ का भारत में जादू चल गया है. शनिवार, 17 मई को इंडियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला था और लोगों ने भी इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया जिसके चलते फिल्म ने दमदार शुरूआत की. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने पहले दिन भारत में 16.5 करोड़ से ओपनिंग की थी.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 33 करोड़ रुपये हो गई है.

मिशन: इम्पॉसिबल 8’ ने तोड़ा  साल 2025 की सभी मार्वल्स फिल्मों का रिकॉर्ड
टॉम क्रूज के भारत में भी बहुत सारे फैंस हैं और उन्होंने ‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग की ओपनिंग के साथ इसे फिर से साबित कर दिया है. इस फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई सभी मार्वल फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है. कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड ने 4.2 करोड़ रुपये और थंडरबोल्ट्स ने 3.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. हॉलीवुड ही नहीं, टॉम ने भारत में बॉलीवुड सितारों को भी पछाड़ दिया है। तुलना की बात करें तो एथन हंट (टॉम) ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स (12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग), केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग) और सनी देओल की जाट (9.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग) को मात दे दी है.

मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग के बारे में
 द फाइनल रेकनिंग मिशन: इम्पॉसिबल फ़्रैंचाइज़ी की आठवीं और आखिरी किस्त है. यह फ़िल्म डेड रेकनिंग पार्ट वन (2023) का सीधा सीक्वल है, जिसमें एथन हंट (क्रूज़) एआई सुपरफ़ोर्स, द एंटिटी को हासिल करने के लिए भागता है. टॉम के अलावा, फ़िल्म में हेले एटवेल, विंग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-‘रेड 2’ ने तीसरे संडे भी दिखाया भौकाल, तोड़ डाला 'शैतान' का रिकॉर्ड, शानदार है 18 दिनों का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget