एक्सप्लोरर

अटकलें तेज- मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान

हालांकि इससे पहले मानुषी कह चुकी हैं कि वो आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी.

हैदराबाद: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से ही मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड में डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं. मानुषी पेशे से डॉक्टर हैं और कई बार कह चुकी हैं कि फिल्मों में काम करना उनके लिए बहुत ही उत्साहित करने वाला होगा लेकिन फिलहाल उनकी कोई प्लानिंग नहीं है. लेकिन मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान उन्हें लॉन्च करेंगे.

FC27111757

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ''मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद कई फिल्म मेकर्स ने मानुषी को ऑफर भेजे हैं. सलमान भी मानुषी से काफी इंप्रेस हैं और उन्होंने भी मानुषी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपनी इच्छा जताई है. सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस SKF के किसी फिल्म के जरिए मानुषी लॉन्च कर सकते हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी, डेजी शाह, जरीन खान, स्नेहा उलाल सहित कई अभिनेत्रियों को लॉन्च कर चुके हैं.''

हालांकि इससे पहले मानुषी कह चुकी हैं कि वो आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगी. पिछले दिनों मानुषी ने बॉलीवुड डेब्यू के सवाल पर कहा, ''आमिर के साथ काम करने का कारण ये है कि एक तो उनकी फिल्मों में वो बेहद चैलेंजिंग रोल निभाते हैं और दूसरा उनकी फिल्मों में कोई न कोई संदेश होता है. जो लोगों को किसी विषय को लेकर जागरुक करने का बेहतर तरीका है.''

manushi

इन सब खबरों के इतर मानुषी का ये भी कहना है कि फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगी. हाल ही में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में उनसे जब फिर बॉलीवुड को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंन कहा, ‘मुझे यह सवाल कई बार पूछा गया है. मैं अगले एक साल को लेकर बहुत उत्साहित हूं जब मुझे काफी यात्राएं करनी हैं. उसके बाद मुझे मेरी पढ़ाई पूरी करनी है. ईमानदारी से कहूं तो यही सब मेरे दिमाग में है.’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि मेरी राय में अभिनेत्री होना बहुत रोचक होगा. लेकिन इस समय तो यह फिल्मों में काम करना मेरी योजनाओं में प्रमुख नहीं है.’

साथ ही मानुषी ने कहा, ‘अगर आप पेशे से चिकित्सक हैं तो यह चिकित्सक रोगी के बीच अच्छे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है.’ उन्होंने उन कामों का भी जिक्र किया जो वे अगले एक साल में करना चाहेंगी. उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड होना व भारत का प्रतिनिधित्व करना बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन जब आप अपनी पसंद का काम करते हैं तो आप दबाव महसूस नहीं करते.

उन्होंने कहा कि ‘दुनिया का हर आदमी समाज में कुछ न कुछ अलग कर सकता है और इसके लिए आपको मिस वर्ल्ड ही होने की जरूरत नहीं है.’ हरियाणा की मानुषी ने हाल ही में चीन में मिस वर्ल्ड खिताब जीता. 17 साल के बाद किसी भारतीय ने यह अवार्ड जीता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह
अब कहां हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट
'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए
'मैं बच्चों के साथ लाठी खाती', छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget