एक्सप्लोरर

‘पैसा बर्बाद करने से...’, बिपाशा बसु संग फिल्म बनाने का मीका सिंह को है अफसोस, कही ये बात

Mika Singh On Bipasha Basu: मीका सिंह ने एक बार फिर एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर निशाना साधा और कहा कि, 'उनके साथ काम करके मेरा बहुत नुकसान हुआ है. उससे अच्छा तो मैं एक नई गाड़ी खरीद लेता.'

फेमस सिंगर मीका सिंह ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर निशाना साधा. दरअसल कुछ साल पहले मीका ने बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की वेब सीरीज ‘डेंजरस’ को प्रोड्यूस किया था. इसे लेकर वो कई बार कपल पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं. अब एक बार फिर मीका ने इस सीरीज को याद किया और कहा कि मेरे पैसे बर्बाद कर दिए.

बिपाशा बसु पर फिर बरसे मीका सिंह

मीका सिंह ने गलाटा इंडिया से बात करते हुए ‘डेंजरस’ की शूटिंग के दिन याद किए. मीका ने कहा कि, “बॉलीवुड में जिसके पास भी पैसा है, वो प्लीज उसे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करें. क्योंकि निर्माता बनकर आप अपनी ही नाव डुबो देंगे. मैंने अपनी पसंदीदा हीरोइन बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ 14 करोड़ रुपये की एक फिल्म बनाई थी. अगर मैं वो फिल्म नहीं बनाता, तो मैं एक नई रोल्स रॉयस खरीद सकता था.’

मुझे बहुत नुकसाल हुआ था - मीका सिंह

मीका ने आगे कहा कि, ‘पैसा बर्बाद करने से तो यही बेहतर होता. कि मैं कार खरीद लेता. बिपाशा एक बड़ा नाम है. उनके साथ हमने लंदन में 50 दिनों तक शूटिंग की थी. लेकिन इससे मुझे बहुत नुकसान हुआ..मैंने फिल्म के लिए करण को साइन किया था. लेकिन मुझे समझ ही नहीं आया कि फिल्म में बिपाशा कैसे शामिल हो गई..हालांकि अब में बिपाशा से नाराज नहीं हूं बल्कि खुद से नाराज हूं. क्योंकि मैंने ही बेवकूफी भरा जोखिम उठाया था.”

एक बेटी के पेरेंट्स हैं करण-बिपाशा

बता दें कि बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी की है. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूर हैं. ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है. अक्सर वो सोशल मीडिया पर देवी की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें - 

गणपति विसर्जन के बाद मुंबई बीच को साफ करने पहुंचे अक्षय कुमार, यूजर्स बोले - ‘आपको सैल्यूट है’

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget