एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में परफॉर्म करने के मामले पर मीका सिंह ने मांगी माफी, कहा-आगे से ये गलती नहीं होगी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तल्खी आ गई थी, बावजूद इसके मीका सिंह ने वहां जाकर परफॉर्म किया, जिससे विवाद हो गया था.

मुंबई: पाकिस्तान के कराची शहर में 8 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरफ के एक अरबपति रिश्तेदार की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के मामले में मीका सिंह द्वारा परफॉर्म करने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा लगाया गया बैन अब हटा दिया गया है.

दिल्ली से मुम्बई एयरपोर्ट उतरे और फिर वहां से सीधे FWICE के अंधेरी स्थित ऑफिस पहुंचे मीका सिंह और FWICE के पदाधिकारियों के बीच आज शाम 5.45 बजे एक मीटिंग हुई, जहां उन्होंने अपनी सफाई पेश की और कराची में परफॉर्म करने को लेकर माफी मांगी. इसके बाद FWICE ने उनपर से बैन हटाने का फैसला किया.

इस मीटिंग के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें मीका ने बताया कि वो मुख्यतः ननकाना साहब गुरुद्वारा के लिए पाकिस्तान गये और तमाम चीजों के बारे में उन्हें बाद में पता चला. मगर मीका ने एबीपी न्यूज़ द्वारा पूछे गये इस सवाल को टाल दिया कि भारत-पाक के बीच बिगड़े हालातों के बीच उनके मन में अपने परफॉर्मेंस को टालने ख्याल आया था या नहीं?

मीका ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो अपनी गलती मानते हैं और आगे से वो ऐसी गलती नहीं करेंगे और पाकिस्तान‌ में कभी परफॉर्म नहीं करेंगे. मीका ने कहा कि वो इस गलती के लिए सभी देशवशियों से, मीडिया से, तमाम‌ फैन्स से और FWICE सभी‌ से माफी मांगते हैं.

मीका को कराची‌ में शादी में परफॉर्म कर‌ने के लिए मेहनताना‌ के रूप में डेढ़ लाख डॉलर मिलने की खबर आई थी. अब पूरे विवाद के बाद इन पैसों का वो क्या करेंगे, इस सवाल का भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

खबर है कि अमेरिका में 28 अगस्त को सलमान खान के एक शो में मीका सिंह भी परफॉर्म करनेवाले हैं. बताया जाता है कि इस शो का प्रमोटर भी पाकिस्तानी शख्स है. ऐसे में मीका अब इस शो में परफॉर्म करेंगे या नहीं? इस सवाल पर भी मीका ने चुप्पी साध ली.

मीका ने मीडिया के आक्रामक होते सवालों के बीच कहा कि कुछ महीनों पहले भारतीय गायिका नेहा कक्कड़ व आतिफ असलम और सोनू निगम‌ व आतिम असलम के शोज़ भी पाकिस्तान में हुए थे, तब किसी ने इसके खिलाफ क्यों आवाज नहीं उठाई? मीका ने कहा कि उनके नाम पर मीडिया पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश कर रहा है.

मीका ने ये भी सवाल उठाया कि भारत म पाकिस्तान के तमाम गायकों से गाने गाने के तमाम मौके दिये जाते हैं,‌ जबकि हमारे अपने गायकों को काम नहीं मिल रहा है.

उल्लेखनीय है कि मीका ने आक्रामक होते सवालों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से उठकर चले जाने में अपनी भलाई समझी और पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो मीडिया के कई सवालों का सीधे-सीधे बचते नजर आए.

यहां देखें मीका सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

क्या है मामला?

बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तल्खी आ गई थी, बावजूद इसके मीका सिंह ने पाकिस्तान में जाकर परफॉर्म किया, जिससे विवाद हो गया था. बाद में FWICE ने मीका सिंह को फिल्मों में काम करने से पूरी तरह से बैन कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget