एक्सप्लोरर

बॉडीगार्ड का दावा, 'माइकल जैक्सन को पहले से ही था Coronavirus जैसी महामारी का अंदेशा'

दावा किया जा रहा है कि माइकल जैक्सन ने आज से यही कोई 15 साल पहले ऐसी किसी महामारी का अंदेशा लगा लिया था. इसलिए वो चेहरे पर मास्क पहने रहते थे.

कोरोना वायरस जैसी गंभीर वायरस के खतरे को पहले ही कई लोगों ने आंक लिया था. इसे लेकर कई फिल्में भी बनी हैं जिनमें इसी वायरस से मिलती जुलती स्थितियों को दिखाया गया है. अब ये दावा किया जा रहा है कि माइकल जैक्सन ने आज से यही कोई 15 साल पहले ऐसी किसी महामारी का अंदेशा लगा लिया था.

पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी की भविष्यवाणी की थी और यही वजह है कि मजाक बनाए जाने के बावजूद वह हमेशा अपने चेहरे पर मास्क पहने हुए रहते थे. उनके एक पूर्व अंगरक्षक ने इस बात का दावा किया है. द सन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोनावायरस की इस स्थिति को देखते हुए मैट फिडेस ने इस बारे में बात कीं, जिन्होंने दशकों तक जैक्सन के लिए काम किया है.

मैट ने कहा, "वह (माइकल जैक्सन) जानते थे कि प्राकृतिक आपदा हमेशा बनी रहती हैं. वह बेहद जागरूक थे और हमेशा इस बात की भविष्यवाणी किया करते थे कि किसी भी समय हम पर मुसीबत आ सकती है. कोई रोगाणु जरूर फैल सकता है."

मैट आगे कहते हैं, "वह कभी-कभी एक ही दिन में चार देशों की यात्रा करते थे, हवाई जहाज में कई लोगों के साथ बैठकर सफर करते थे."

मैट ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार उनसे मजाक में फेसमास्क न पहनने को कहा क्योंकि जब वह मास्क पहने रहते थे, तब मैट को उनके साथ फोटो खिंचवाने में शर्म आती थी, वह काफी असहज हो जाते थे.

मैट ने कहा कि उनकी इन्हीं बातों पर जैक्सन कहते थे, "मैट मैं बीमार नहीं पड़ सकता, मैं अपने प्रशंसकों को निराश नहीं कर सकता. मेरे कई सारे कार्यक्रम हैं. मेरे इस दुनिया में रहने की कोई वजह है. मैं अपनी आवाज को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. मुझे स्वस्थ रहना होगा. मैं नहीं जानता कि आज मेरा सामना किस मुसीबत से होने वाला है, मैं नहीं जानता कि मुझ पर क्या गुजरने वाली है."

आज अगर वह जीवित होते, तो इस स्थिति पर लोगों से क्या कहते? इसके जवाब में मैट ने कहा, "वह रोते, कहते कि जब वह इस तरह की बात करते थे, तब कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता था और लोग उनका मजाक बनाया करते थे." बता दें कि साल 2009 में माइकल जैक्सन का निधन हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
जिस गाने ने बनाया स्टार, उसके लिए पहली पसंद नहीं थीं मलाइका अरोड़ा, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
मलाइका अरोड़ा ने इन गानों से बनाई पहचान, कभी रहती थीं एक कमरे के घर में
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget