एक्सप्लोरर

#MeToo: पिता पर लगे शोषण के आरोप पर बोलीं नंदिता दास, मैं अभी भी करती हूं इस मूवमेंट का समर्थन

नंदिता दास ने कहा, '#MeToo मूवमेंट की एक स्ट्रॉन्ग सपोर्टर होने के नाते ये जानते हुए भी कि मेरे पिता पर इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं. मैं अभी भी इस मुहिम को सपोर्ट करती हूं.''

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नंदिता दास के पिता पर यौन शोषण के आरोप के बाद अब उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है. नंदिता ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सच की जीत होगी.

नंदिता दास ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ''#MeToo मूवमेंट की एक स्ट्रॉन्ग सपोर्टर होने के नाते ये जानते हुए भी कि मेरे पिता पर इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं. मैं अभी भी इस मुहिम को सपोर्ट करती हूं. मेरे पिता ने खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार किया है. मैंने हमेशा से ही कोशिश की है कि महिलाओं और पुरुषों को बिना किसी डर के बोलने की आजादी हो. साथ ही हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी के भी द्वारा लगाए आरोप इस मूवमेंट की महत्ता को कम न करें. मैं इस पर फिलहाल यही कहना चाहती हूं कि सच की जीत होगी.''

नंदिता दास के पिता पर लगे हैं ये आरोप  संरक्षणवादी कार्यकर्ता निशा बोरा ने मंगलवार को पद्मभूषण कलाकार जतिन दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. बोरा ने कहा कि जतिन ने अपने खिड़की गांव स्थित स्टूडियो में 2004 में उनका यौन उत्पीड़न किया था. जतिन ने इन आरोपों को हास्यास्पद और अशिष्ट करार देते हुए झूठा बताया है. निशा बोरा ने मंगलवार ट्वीट किया, "मैं जतिन से उनके स्टूडियो में खिड़की गांव में मिली थी..दूसरी बात जो मैं जानती हूं वह यह कि उन्होंने मुझे पकड़ने की कोशिश की थी. मैं घबराकर उनसे दूर हो गई. इसके बाद उन्होंने फिर ऐसा करने की कोशिश की. इस बार वह भद्दे तरीके से मेरे होठों को चूमने में कामयाब रहे." बोरा ने कहा, "मेरा मानना था कि इस बारे में बात करने से दिक्कत पैदा होगी. मुझे लगता था कि उस मुसीबत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं और मुझे ही उससे निपटना है. मैं खुद को दोषी और शर्मिंदा महसूस करती थी." बोरा ने कहा कि वह जतिन दास की बेटी फिल्म निर्माता और अभिनेत्री नंदिता दास से छोटी थीं. बोरा (42) का कहना है कि यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकीं महिलाओं की कहानियों को सुनकर उनके छिपे हुए घाव उभरकर सामने आ गए. (इनपुट- IANS)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Box Office: क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
क्या 'दृश्यम 3' से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड
83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले, बोले- नहीं गया तो नौकरी गई
83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले
Thursday Box Office Collection Live: 7.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 327 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
7.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 327 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget