एक्सप्लोरर

Met Gala 2025: पति निक का हाथ थामे मेट गाला में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पोलका डॉट ड्रेस में बिखेरा फैशन का जलवा

Met Gala 2025: मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग एंट्री की थी. इस दौरान कपल थीम के मुताबिक शानदार आउटफिट में नजर आया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ग्लैमर के तड़के से महफिल लूट ली. शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के शानदार लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन सबके बीच ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने विंटेज लुक से सभी पर भारी पड़ती नजर आईं. एक्ट्रेस ने पांचवी बार मेट गाला में पति निक जोनस का हाथ थामे हुए एंट्री ली और रेड़ कार्पेट पर खूब पोज दिए. प्रियंका की मेट गाला लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.

मेट गाला में पति निक संग प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया फैशन का जलवा
मेट गाला में देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने पति निक जोनस का हाथ थामे हुए स्टाइल के साथ एंट्री ली थी. जैसे ही कपल रेड कार्पेट पर पहुंचा फैंस ने जोरदार तरीके से उनका वेलकम किया. वहीं मीडिया के कैमरे भी इस जोड़ी की तस्वीरें क्लिक करने की होड़ में नजर आए.

 

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक कैसा था? 
क्वांटिको एक्ट्रेस ने मेट गाला में फ्रांस के लग्जरी लेबल बालमेन का आउटफिट पहना था. वे पावर शोल्डर और सिन्च्ड वेस्टलाइन के साथ परफेक्टली टेलर्ड ब्लेज़र पहनकर गाला में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं. वाइड लैपल्स और फ्लैप पॉकेट्स ने पूरे आउटफिट में थोड़ा ओल्ड स्कूल लुक एड किया था. वहीं प्रियंका ने जैकेट को मैचिंग स्कर्ट के साथ कॉम्प्लीमेंट किया था जो लॉन्ग और स्ट्रेट थी और इसमें थाई-हाई स्लिट थी. पोल्का डॉट्स ने प्रियंका के आउटफिट को रेट्रो लुक दिया जिसने लुक को क्लासिक और मॉडर्न बना दिया था. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Met Gala 2025 (@themetgalaofficial)

प्रियंका के नेकलेस ने खींचा ध्यान
प्रियंका ने अपने आउटफिट में एक बड़ी हैट भी पेयर की थी. एक्ट्रेस ने ब्लैक गल्व्स के साथ मोनोक्रोम लुक को कंप्लीट किया था. इसके साथ प्रियंका ने बुलगारी का डेजलिंग एम्रल्ड स्टेटमेंट नेकलेस भी पहना था जो उनके पूरे आउटफिट को निखार रहा था. पीसी के इस नेकलेस में लगा ग्रीन कलर का पन्ना 241.06 कैरेट का था. ये ब्रैंड का अब तक का सबसे बड़ा एम्रल्ड पीस है.

प्रियंका के पति निक जोनस का मेट गाला लुक था शानदार
वहीं प्रिंयका के मिस्टर हसबैंड निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने इवेंट की थीम के हिसाब से स्कार्फ-स्टाइल टाई, ब्लैक पैंट और क्रिस्टल ब्रोच से सजी स्टाइलिश कमरबंद के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी. पूरा लुक सिंपल, अच्छी तरह से बंधा हुआ और शार्प था जो उनकी बीवी प्रियंका के आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था.

मेट गाला के साथ है प्रियंका और निक का खास बॉन्ड
बता दें कि प्रियंका और निक मेट गाला के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. वे पहली बार 2017 के इवेंट में दोस्तों के तौर पर रेड कार्पेट पर साथ चले और जल्द ही डेटिंग करने लगे और शादी के बंधन में भी बंध गए. तब से, वे एक पावर कपल बन गए हैं, रेग्यूलरली इवेंट में एक साथ दिखाई देते हैं और हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं.

ये भी पढ़ें:-Met Gala 2025: 'किंग' की तरह शाहरुख खान ने मेट गाला में किया डेब्यू, सब्यसाची के ब्लैक आउटफिट में मचाई धूम, स्टाइल के दीवाने हो रहे फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget