एक्सप्लोरर

9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर

मेघन मार्कल की एक्टिंग में वापसी की खबरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. 9 साल बाद एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'द जेंटलमेन 3' में नजर आ सकती हैं.

ब्रिटेन के शाही परिवार से दूरी बनाकर सालों तक अमेरिका में रहने के बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल इस महीने यूके वापस लौट आए हैं. इस वापसी के साथ ही मेघन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीगल ड्रामा शो 'सूट्स' में 'राचेल जेन' का किरदार निभाने के 9 साल बाद मेघन मार्कल एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में फुल-टाइम वापसी कर सकती हैं. 

गाय रिची की सीरीज 'द जेंटलमैन 3' में आएंगी नजर
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेघन मार्कल को यूके बेस्ड एक प्रोजेक्ट का ऑफर मिला है. कहा जा रहा है कि मेघन मशहूर निर्देशक गाय रिची की पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज 'द जेंटलमैन' के तीसरे सीजन में नजर आ सकती हैं. मेकर्स उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, ये बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. थियो जेम्स स्टारर सीरीज 'द जेंटलमैन' को अभी नेटफ्लिक्स की तरफ से तीसरे सीजन के लिए ऑफिशियल अप्रूवल नहीं मिला है. इस सीरीज में मेघन किस किरदार में नजर आएंगी, इसे लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर

9 साल पहले छोड़ी थी एक्टिंग
मेघन मार्कल ने 2000 के दशक में छोटे-छोटे टीवी और फिल्म रोल्स के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2011 में आए टीवी शो 'सूट्स' से मिली, जिसमें उन्होंने रेचल जेन का किरदार निभाया था. शो में पहले वो सपोर्टिंग रोल में थीं, लेकिन बाद के सीजन में उनका किरदार लीड का हिस्सा बन गया. मेघन ने प्रिंस हैरी से शादी के बाद 2018 में एक्टिंग से दूरी बना ली थी. शादी के बाद दोनों ने कुछ समय यूके में बिताया और फिर 2020 में अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए. 

9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर

ये भी पढ़ें:- Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात

नेटफ्लिक्स के साथ भी किया काम
एक्टिंग से दूर रहने के दौरान मेघन और प्रिंस हैरी ने नेटफ्लिक्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया. दोनों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हैरी एंड मेघन' रिलीज हुई थी. इसके अलावा मेघन ने 'विथ लव, मेघन' में भी काम किया और 'आर्कटाइप्स' नाम का पॉडकास्ट होस्ट किया. हाल ही में मेघन 'मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया' में गेस्ट अपीयरेंस देती भी नजर आई थीं. साल 2025 में उन्होंने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म 'क्लोज पर्सनल फ्रेंड्स' में कैमियो के जरिए एक्टिंग में वापसी की थी.

क्या है 'द जेंटलमेन' की कहानी?
'द जेंटलमेन' गाइ रिची की 2019 में आई इसी नाम की फिल्म का स्पिनऑफ है. सीरीज की कहानी एडी यानी थियो जेम्स के इर्द-गिर्द घूमती है. एडी को अपने परिवार की बड़ी संपत्ति विरासत में मिलती है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वहां एक बड़ा अवैध ड्रग साम्राज्य भी चल रहा है. सीरीज के दूसरे सीजन में एडी और सूसी यानी काया स्कोडेलारियो एक साथ मिलकर बॉबी के क्रिमिनल साम्राज्य में काम करते नजर आएंगे. शो में डेनियल इंग्स, जोली रिचर्डसन, विनी जोन्स, ह्यू बोनविल, बेनेडेटा पोरकारोली और मिशेल मोरोन जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. 

कब और कहां देख पाएंगे 'द जेंटलमेन 2'?
'द जेंटलमेन' का दूसरा सीजन 3 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा. ऐसे में सीजन 3 को लेकर अभी से सामने आ रही खबरों पर फैंस की नजर बनी हुई है. अगर मेघन मार्कल की एंट्री वाली खबर सच होती है, तो ये उनके एक्टिंग करियर के लिए एक बड़ा कमबैक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर
'द जेंटलमेन 3' में मेघन मार्कल की एंट्री? 9 साल बाद एक्टिंग में करेंगी वापसी
'बंटवारा 1947' के बाद अब सनी-राजकुमार संतोषी ने 5वें प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, क्या आने वाली है 'घातक 2'?
'बंटवारा 1947' के बाद सनी-राजकुमार संतोषी अब ला रहे 'घातक 2'? जानें- डिटेल्स
'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget