एक्सप्लोरर

Manoj Muntashir ने 'आदिपुरुष' विवाद पर हाथ जोड़कर बिना शर्त मांगी माफी, लिखा- 'मानता हूं जन भावनाएं आहत हुईं'

Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' विवाद पर माफी मांग ली है. उन्होंने ट्वीट कर बजरंग बलि को भगवान भी बताया है. हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं.

Manoj Muntashir On Adipurush: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. संस्कृत महाकाव्य रामायण पर बेस्ड फिल्म में प्रभास ने राघव, कृति सेनन ने माता जानकी और सैफ अली खान ने लंकेश की भूमिका निभाई थी. हालांकि फिल्म में खराब वीएफएक्स और डायलॉग व किरदारों के खराब चित्रण को लेकर ये विवादों में आ गई.मेकर्स पर सनातन धर्म का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया.

वहीं फिल्म में सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल करने और डायलॉग में आधुनिक गालियों का इस्तेमाल करने के लिए मनोज मुंतशिर की कड़ी आलोचना की गई. हालांकि पहले मेकर्स और मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ को सपोर्ट किया था लेकिन अब फाइनली मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ विवाद पर माफी मांगी है.

मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ विवाद पर मांगी माफी
फिल्म रिलीज के तीन हफ्ते बाद मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर आदिपुरुष विवाद पर माफी मांगी है साथी ही उन्होंने हनुमान को भी भगवान बोल दिया है. मनोज ने शनिवार, 8 जुलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हिंदी और अंग्रेजी में एक माफी नोट लिखा है. उन्होंने लिखा , "मैं स्वीकार करता हूं कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से मैं हाथ जोड़ कर  बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें! "

 

मनोज मुंतशिर माफीनामे के बाद भी हो रहे ट्रोल
इस माफीनामे के बाद मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ काफी देर कर दी. जब फिल्म फ्लॉप हो गई, सिनेमा घर से उतरनी शुरू हो गई, जब खोने को कुछ और नहीं बचा, जब जनता का आक्रोश खुद ही ठंडा हो गया, तब माफी मांग रहे हो. यह काम तो फिल्म रिलीज़ होने के कुछ दिनों के भीतर ही होना चाहिए था लेकिन तब तो आप कलेक्शन गिनने और फिल्म का बचाव कर घाव पर नमक छिड़कने में व्यस्त थे. अब फिल्म की कमाई पूरी तरह थम गई है तो माफी मांग रहे हैं.खैर, देर आए, दुरुस्त आए.”

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ आपने माफी तब मांगी जब सारी अकड़ ढीली गई. जब पूरा देश आदिपुरुष पर आक्रोशित था तब आप बेशर्मी से आभार मेरे देश लिखकर कलेक्शन दिखा रहे थे. उसके बाद आदिपुरुष के मेकर्स व अपने अपराधों का बेशर्मी से बचाव कर रहे थे. आपको लगता था कि हिंदू समाज मूर्ख है. आपको महर्षि वाल्मीकि या तुलसी बाबा मानकर आपकी हर बात मान लेगा. लेकिन जब थियेटर से फिल्म उतर चुकी है, लागत भी नहीं निकाल पाई है तब आप माफी मांग रहे हैं. वैसे ये माफी आदिपुरुष में हुए अपराधों के लिए है या आपके आगे के प्रॉजेक्ट फ्लॉप न हो जाएं,, उससे बचने के लिए है? ऐसे ही कई और यूजर्स ने मनोज को ट्रोल किया है.

 

विवादों के चलते 'आदिपुरुष'  का हुआ बेड़ा गर्क
बता दें कि 'आदिपुरुष' 500 करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी थी. फिल्म की ओपनिंग तो अच्छी रही लेकिन इसके बाद ये ऐसी विवादों में फंसी की इसकी लुटिया ही डूब गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धाराशाई हो चुकी है और ये अपनी आधी लागत भी नहीं वसूल कर पाई है. ऐसे में 'आदिपुरुष'  मेकर्स के लिए बड़े घाटे का सौदा साबित हुई है. 

ये भी पढ़ें: -बेटे 'जेहान' के जन्म के 10 दिन बाद ही Gauahar Khan ने कैसे घटा लिया था 10 किलो वजन? एक्ट्रेस ने अब खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget