एक्सप्लोरर

Bollywood Throwback: इस बुरी हरकत पर एक लड़की ने लगाई थी Manoj Kumar को सरेआम लताड़, फिर एक्टर ने उठाया था ये कदम

Bollywood Kissa: बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक लड़की ने एक्टर को सरेआम लताड़ लगा दी थी.

Manoj Kumar Kissa: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के भारत कुमार यानि एक वक्त के सुपरस्टार रहे मनोज कुमार (Manoj Kumar) को नई और पुरानी दोनों पीढ़ी के लोग बेहद पसंद करते हैं. 85 साल से ज्यादा की उम्र के हो चुके मनोज कुमार ने बॉलीवुड को ना सिर्फ शानदार फिल्में दी हैं बल्कि एक नई दिशा देने का भी काम किया था. आज हम आपको एक्टर से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा बता रहे हैं. जब एक लड़की ने उन्हें सरेआम फटकार लगा दी थी.  

बड़े पर्दे पर एक्टर ने दिखाया एक्टिंग का हुनर

बंटवारे से पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार भारत आ गए थे. हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाने पहुंचे और आगे की कहानी उनकी कामयाबी बोलती है. राष्ट्रवादी फिल्मों और अपनी अलग स्टाइल की अदाकारी से मनोज कुमार ने ना सिर्फ फैंस के मन में जगह हासिल की बल्कि लोग उन्हें भारत कुमार के नाम से पुकारने लगे.

ये है मनोज कुमार का रियल नेम

मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी है और बंटवारे के बाद कुछ वक्त तक उनका परिवार विजयनगर में रहा और फिर दिल्ली का रुख किया. जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की तो अपना नाम बदलकर मनोज कुमार कर लिया था.

कॉलेज में आया था एक्टिंग का ख्याल

मनोज कुमार जब कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें एक्टर बनने का सपना आया था. मनोज कुमार दिल्ली के हिंदू कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. मनोज कुमार रियल लाइफ में भी बेहद सुलझे हुए इंसान हैं लेकिन एकबार उन्हें भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था.

सिगरेट की लत की वजह से शर्मिंदा हुए थे एक्टर

दरअसल मनोज कुमार सिगरेट पीने की बुरी लत के शिकार हो चुके थे. वो कई बार काफी सिगरेट पीने लग जाते थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये किस्सा भी बताया है. मनोज कुमार ने बताया कि वो एक बार एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. जैसे ही खाना खत्म करके वो सिगरेट पीने लगे तो एक लड़की उनके पास आई और बोली कि आप भारत कुमार होकर सिगरेट पी रहे हैं. क्या आपको शर्म नहीं आ रही.

घटना के बाद एक्टर ने लिया था ये फैसला

इस घटना के बाद मनोज कुमार ने तय कर लिया था कि वो कभी पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग नहीं करेंगे. मनोज कुमार को सम्मान की बात करें तो साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और साल 1992 में पद्म श्री से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-

Priyanka Chopra संग अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने दिया था टो टूक जवाब, 'वो मेरे दिल के बहुत करीब है...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget