एक्सप्लोरर

श्रीदेवी संग किया था डेब्यू, सुपरस्टार का है बेटा, अब कैटरिंग का काम कर रहा है ये एक्टर, पहचाना क्या?

Guess Who: बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के बेटे का डेब्यू दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी संग हुआ था. लेकिन वो एक्टर फिल्मों में फ्लॉप रहा. वो डीडी नेशनल के शो में भी नजर आया. जबकि आज वो कैटरिंग का काम कर रहा है.

Guess Who: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रही श्रीदेवी ने अपने करियर में खूब नाम कमाया था. बॉलीवुड में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी. अपनी एक्टिंग और डांस के अलावा श्रीदेवी ने फैंस का ध्यान अपनी गजब की खूबसूरती से भी खींचा. 

श्रीदेवी ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया. 80 के दशक की शुरुआत में वे एक सुपरस्टार के बेटे संग भी फिल्म में नजर आई थीं. उस सुपरस्टार के बेटे ने श्रीदेवी संग डेब्यू किया था. हालांकि आगे जाकर वो एक्टर फ्लॉप साबित हुआ. जबकि आज वो कैटरिंग का काम करके गुजारा कर रहा है. आइए जानते है कि वो एक्टर कौन है.

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Goswami (@gkunal556)

जिस एक्टर के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनका नाम है कुणाल गोस्वामी. कुणाल गोस्वामी मशहूर एक्टर मनोज कुमार के बेटे हैं. एक समय मनोज कुमार का बॉलीवुड में सिक्का चलता था. वहीं उनके बेटे कुणाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. जबकि उनका डेब्यू ही श्रीदेवी जैसी दिग्गज एक्ट्रेस संग हुआ था.

चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में किया काम

बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले कुणाला गोस्वामी ने पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में भी काम किया था. वहीं साइड रोल में वे साल 1981 की सुपरहिट फिल्म 'क्रांति' में नजर आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन कुणाल के पिता मनोज कुमार ने किया था. इसमें लीड रोल में मनोज कुमार के अलावा दिलीप कुमार और शशि कपूर भी नजर आए थे.

1983 में किया बतौर लीड एक्टर डेब्यू

कुणाल गोस्वामी का जन्म 24 नवंबर 1961 को हुआ था. कुणाल ने साल 1983 में लीड एक्टर के रुप में डेब्यू किया था. इस साल उनकी दो फिल्में 'कलाकार' और 'घुंघरु' रिलीज हुई थी. बता दें कि 'कलाकार' में कुणाल को श्रीदेवी के अपोजिट देखा गया था. इसका गाना 'नीले नीले अंबर पर' सुपरहिट हुआ था. लेकन फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था. 

बॉलीवुड में रहे फ्लॉप, टीवी में भी किया काम

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Goswami (@gkunal556)

बॉलीवुड में कुणाल करीब 18 साल तक एक्टिव रहे. उन्होंने 'आखिरी बाजी', 'पाप की कमाई', 'जय हिंद', 'युवराज' और 'दो गुलाब' जैसी फिमों में भी काम किया. लेकिन स्टारडम हासिल नहीं हुआ. इसके बाद वे डीडी नेशनल के शो 'अलग-अलग' में भी देखने को मिले. हालांकि हाल नहीं बदला.

अब कर रहे हैं कैटरिंग का काम

कुणाल ने साल 2005 में 44 साल की उम्र में रीति गोस्वामी से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के बाद कुणाल कैटरिंग का बिजनेस चला रहे हैं. इससे वे बेहद अच्छी खासी कमाई करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sonakshi sinha कैसी बहू हैं? सास-ससुर ने शादी के 1 महीने बाद कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget