एक्सप्लोरर

मनोज बाजपेयी ने 'गली गुलियां' के लिए वजन कम किया, फिर कई बार पड़े बीमार

उन्होंने कहा, "मैं अपना बहुत सारा वजन कम करके एक बीमार व्यक्ति जैसा दिखना चाहता था. मेरा वजन इतना कम हुआ कि प्रतिरोधी तंत्र पूरी तरह अवरुद्ध होने लगा. मैं बीमार होने लगा था..

नोएडा: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'गली गुलियां' में एक बीमार व्यक्ति का किरदार जीवंत करने के लिए अपना वजन बहुत कम कर लिया है. उनका कहना है कि उन्होंने जो किया है, वह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, लेकिन उन्हें काम पर ऐसे खतरे लेने का जुनून है. दीपेश जैन द्वारा निर्देशित और लिखी गई फिल्म में मनोज अपने अवरुद्ध मनोविज्ञान से जूझते एक पागल व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे.

शुक्रवार को मनोज ने वजन कम करने के सवाल पर कहा, "मुझे खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता था. मैं जो कर रहा था वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं था. शरीर से प्रोटीन खत्म होना स्वास्थ्यवर्धक नहीं है. यह आपके स्वास्थ्य को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है. काम के लिए कोई खतरा लेता है जो वह कर रहा है और उसके लिए जुनूनी है."

उन्होंने कहा, "मैं अपना बहुत सारा वजन कम करके एक बीमार व्यक्ति जैसा दिखना चाहता था. मेरा वजन इतना कम हुआ कि प्रतिरोधी तंत्र पूरी तरह अवरुद्ध होने लगा. मैं बीमार होने लगा था.. कभी कभी बुखार और मैं ऐसा नहीं हूं जिसे आसानी से बुखार आ जाए. उस समय मुझ पर ईश्वरीय कृपा रही है. लेकिन उन दिनों मैं कई बार बीमार पड़ा."

उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे घर में अकेले में बात करना आम बात हो गई थी. मेरी पत्नी आश्चर्यचकित रहती थी कि मैं क्या बुदबुदाता रहता हूं. वह मुझसे पूछती रहती थी, 'क्या तुमने कुछ कहा? क्या तुम खुद से बात कर रहे हो? ये अच्छे लक्षण नहीं हैं. कृपया अपना ध्यान रखो."

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि ट्रेडमील पर दौड़ते हुए सोचना..अचानक से होश में आने पर आपको एहसास होता है कि आप मानसिक रूप से वहां अनुपस्थित होकर 4-5 मिनट से दौड़ रहे थे. ये लक्षण खतरनाक होते हैं और अभिनेता के तौर पर मानसिक तैयारी करते समय मैं इनसे गुजरा हूं."

उन्होंने कहा, "यह एक कठिन काम है. यह आपको कई तरीकों से बेकार कर सकती है."

'गली गुलियां' की निर्माता एक्सटेंट मोशन पिक्चर्स की शुचि जैन हैं और यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget