एक्सप्लोरर

चरित्र से बाहर आने का अपना आनंद होता है : मनोज वाजपेयी

नई दिल्ली: भारत रंग महोत्सव-17 में अभिनेता मनोज वाजपेयी ने एक बातचीत के दौरान अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे ‘नटवा’ नाटक के चरित्र से बाहर आने के लिए बहुत मेहनत करनी पडी और यही स्थिति ‘शूल’ फिल्म के समय भी हुई. जिस तरह चरित्र में जाने का एक तरीका है, उसी तरह का उससे बाहर आने का भी एक आनंद है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘नटवा में मैंने एक नर्तक का किरदार अदा किया था. जो पुरूष है लेकिन उसके किरदार की वजह से उसके हाव.भाव महिलाओं की तरह हो गए, हालांकि वह समलैंगिक नहीं है. उसकी शादी भी हुई है लेकिन सारा समाज उसकी पत्नी उसके हाव.भाव की वजह से उलाहना देता है. इस नाटक में उसकी जंग समाज में अपनी पत्नी को पर्याप्त सम्मान दिलाने की है.’’ वाजपेयी ने कहा, ‘‘इस नाटक को कई बार कर लेने के बाद मेरे निजी जीवन में भी हाव-भाव महिलाओं की तरह हो गए थे. तब मैंने कहीं पढा था कि कमल हासन साहब बहुत अच्छे भरतनाट्यम के जानकार हैं और उन्हें भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पडा था तो उन्होंने कसरत करना शुरू किया था. मैंने भी इस चरित्र से बाहर आने के लिए कसरत करना शुरू किया.’’ उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ‘शूल’ के वक्त भी उन्हें उस किरदार से बाहर आने के लिए मनौवैज्ञानिक की मदद लेनी पड़ी थी.

तीन बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश पाने में नाकाम रहने वाले अभिनेता वाजपेयी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बार-बार असफल रहने के बाद भी वह यहां :नाट्य विद्यालय: सिर्फ अवसर की तलाश, अपने को अभिनय में पारंगत बनाने और तकनीक सीखने के लिए आना चाहते थे.’’

नाट्य विद्यालय को मुंबई जाने की एक सीढी के तौर पर प्रयोग करने और भारत में नाटक के भविष्य के एक सवाल पर वाजपेयी कहा, ‘‘यह हमारी नजर का दोष है. हम सिर्फ मुंबई जाने वालों पर नजर रखते हैं. कितने लोग नाट्य विद्यालय से वापस जाते हैं, उनको हम कभी देखते ही नहीं.’’ उन्होंने कहा कि इसलिए नाटक को भारत में सिर्फ कुछ लोगों के जुनून ने ही जिंदा रखा हुआ है. अगर यह जुनून ना हो तो नाटक बचेगा ही नहीं. इसलिए हमें उनकी ओर भी देखना होगा जो वापस जा रहे हैं और अपने राज्यों में नाटक के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

अंत में उन्होंने अपने पिता की एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिताजी ने मुझे लिखा था कि, ‘मैं जानता था कि तू मेरा ही बेटा है. मुझे पता था कि तू अभिनेता ही बनेगा. लेकिन मैं फिर भी अपनी किस्मत आजमा रहा था कि शायद तू डॉक्टर बन जाए.’’ उन्होंने कहा कि उनके पिताजी को पता नहीं था कि वह दिल्ली में अभिनय करते हैं. लेकिन एक बार ‘इंडिया टुडे’ में उनके एक नाटक की तस्वीर छपी थी. इसके बाद उन्हें पता चला कि वे अभिनय करते हैं और फिर उन्होंने वह पत्रिका पूरे गांव को घूम-घूम कर दिखाई.

नाटक के छात्रों से उन्होंने बार.बार ऑडीशन देने के लिए कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget