एक्सप्लोरर

53 की उम्र में भी सिंगल हैं मनीषा कोइराला, बोलीं- 'हमेशा गलत मर्दों के चक्कर में पड़ी, खुद पर काम करने की जरूरत है'

Manisha Koirala On Relationship: मनीषा कोइराला ने अपने नाकाम रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि वे हमेशा गलत मर्दों के चक्कर में पड़ी. उन्हें अब भी सच्चे प्यार की तलाश है.

Manisha Koirala On Relationship: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. 53 वर्षीय मनीषा कोइराला बीते दिनों संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं. इसमें उनके काम को पसंद किया गया था. यह सीरीज हिट रही थी.

हीरामंडी की सक्सेस के बाद अब मनीषा कोइराला ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने नाकाम रिश्तों पर बात की. उन्होंने यह खुलासा किया कि वे हमेशा ही गलत आदमियों के प्यार में पड़ी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें अब भी खुद पर काम करने की जरुरत है. एक्ट्रेस को 53 साल की उम्र में भी सच्चे और ईमानदार पार्टनर की तलाश है. 

मैंने अपने अंदर झांक कर देखा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🥂 (@h0urlyedits)

फिल्मफेयर संग बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैंने इस बात को नोटिस किया कि मैं सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में क्यों पड़ी? मैं सोचती थी कि मैं बार-बार ऐसा क्यों कर रही हूं. मेरे साथ कुछ तो गड़बड़ है जो मैं सिर्फ और सिर्फ सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले या गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो रही हूं. मैंने अपने अंदर झांक कर देखा. मैंने फैसला किया और इस बात पर काम किया कि मुझे क्या परेशान कर रहा है.'

5-6 साल से अकेली हूं

मनीष कोइराला ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया कि वे 5-6 साल से अकेली हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मैं पिछले 5-6 साल से अकेली हूं और मैं फिलहाल किसी के भी साथ घुलने-मिलने के मूड में नहीं हूं. मुझे अब भी लगता है कि मुझे खुद पर बहुत काम करने की जरूरत है.'

इस तरह का पार्टनर तलाश रहीं मनीषा 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

बॉलीवुड अदाकारा ने आगे बताया कि, 'मैं एक अच्छे रिलेशनशिप में आना चाहूंगी, जिसमें मुझे लगे कि हम दोनों एक-दूसरे को एक्सेप्ट करते हैं. एक-दूसरे के लिए ईमानदार हैं. यह समझना बहुत इम्पोर्टेन्ट है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या सीखने की जरूरत है. जरूरी ये भी है कि क्या हम अपने सफर में एक-दूसरे का साथ दे सकते हैं. मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहती हूं, जिसके पास सपने हों और कोई पैशन हो, क्योंकि मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं.'

सही या गलत का पता नहीं था

मनीषा कहती है कि, 'मैं एक बाहरी कलाकार थी, नेपाल से आई थी. नादान थी. मुझे सही या गलत का पता नहीं था. मुझे लगता था कि अकेलेपन को एक पार्टनर भर सकता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ. वे सभी आदमी रिश्तों के बारे में बहुत रोमांटिक बातें करते थे. मैं हर बार उन्हें माफ कर आगे बढ़ जाती थी. समय और उम्र के साथ मुझे फील हुआ कि मैंने अपने आस-पास बहुत से गैर जरुरी लोग जुटा लिए हैं.'

2010 में सम्राट दहल से हुई थी शादी

मनीषा कोइराला के कई अफेयर रहे हैं. लेकिन उनकी शादी बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुई थी. हालांकि मनीषा की शादी भी टूट गई थी. मनीषा ने सम्राट से 2010 में शादी की थी. जबकि साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें: Sarfira First Review: 'सरफिरा' ने जीता फैंस का दिल, जमकर हो रही अक्षय कुमार की तारीफ, जानें क्या बोले नेटिजंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget