एक्सप्लोरर

सामने आया ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के बीच कोल्ड वॉर का सच, मानिनी डे ने किए कई खुलासे

Aishwarya Rai Sushmita Sen Cold War: सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के बीच कोल्ड वॉर की खबरों पर मनिनी डे ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कॉम्पिटीशन के वक्त उनका व्यवहार कैसा था.

Aishwarya Rai Sushmita Sen Cold War: फिल्मी दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच कोल्ड वॉर की खबरें नई नहीं हैं. कई बार अभिनेत्रियां इसे सरेआम स्वीकार कर लेती हैं, तो कई बार इसपर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी जाती है. सिर्फ यह कहकर टाल दिया जाता है कि ऐसी खबरें मीडिया के द्वारा फैलाई जाती हैं.

सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के केस में भी कुछ ऐसा ही कहा गया. 1994 में मिस इंडिया पेजेंट में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय की को-कंटेस्टेंट रहीं मानिनी डे ने दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरों की अटकलों पर खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने दोनों के साथ अपनी यादों को भी शेयर किया. 

बहुत ही दयालु हैं ऐश्वर्या और सुष्मिता
मानिनि ने बताया कि दोनों बहुत ही वॉर्म और दयालु स्वभाव की हैं. अभिनेत्री ने कहा, ‘20 साल की उम्र में दोनों अभिनेत्रियां बहुत प्रतिष्ठित थीं. यह सब मीडिया द्वारा बनाया गया था, क्योंकि सुष्मिता को लेकर माना जा रहा था कि वो कंपटीशन में कमजोर हैं. जब हम दिल्ली से गए तो बताया गया कि ऐश्वर्या एक लोकप्रिय ब्रांड की मॉडल थीं, इसलिए हम वहां क्या करेंगे. लेकिन ऐसा जो मैंने देखा है तो ऐसा कुछ भी नहींं था’. 

‘मैं आज जो कुछ भी हूं वह सुष्मिता की वजह से’
मानिनी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं पिछले दिनों को याद करती हूं तो मैं आज जो कुछ भी हूं उसका क्रेडिट सुष्मिता सेन को देना चाहूंगा. वह पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने मुझे बताया कि मैं सुंदर हूं और मिस इंडिया जैसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हूं. उनसे पहले मुझे किसी ने भी नहीं कहा था कि तुम किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हो. तब मैंने आखिरी तारीख पर आवेदन किया था’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

‘जब ऐश्वर्या ने मुझे दिया था वोट’
मानिनी ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा था, ‘वह दिल छू लेने वाला पल था जब हम कॉम्पिटीशन के कई साल बाद 'द्रोण' के सेट पर ऐश्वर्या राय से मिली थीं। हम बस मौज-मस्ती करने के लिए गोवा के लिए निकले थे, और जब हम वहां पहुंचे, तो हमने ऐश्वर्या राय को देखा और खुद से कहा कि हम उनके साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए पागल हो रहे हैं. वह बहुत प्यारी थीं, वह न केवल सुंदर थीं बल्कि बहुत अच्छे स्वभाव की भी थीं. मैंने उस समय मिस कंजेनियलिटी प्रतियोगिता जीती थी और वह मेरे पास आईं और उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे वोट दिया क्योंकि मैं वास्तव में सबसे प्यारी थी.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

दोनों की दुश्मनी पर क्या बोलीं? 
मनिनी ने आगे कहा, ‘ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं थी. यह सब मीडिया ने अपने मन से बनाया था. उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं था. दोनों अक्सर एक-दूसरे से बातें करती थीं. मेरी जानकारी में तो दोनों के बीच कोई ऐसा कॉम्पिटीशन नहीं रहा है’. 

यह भी पढ़ें: सालों से रिलेशनशिप में रह रहा ये कपल नहीं करना चाहता शादी, कहा, ‘हमें कोई शौक नहीं है…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था 'रामायण' की 'शूर्पणखा' रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू
सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था 'रामायण' की 'शूर्पणखा' रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget