एक्सप्लोरर

सलमान खान की 'दबंग 3' में नहीं दिखेंगी मलाइका अरोड़ा, खुद किया खुलासा

हाल ही में अरबाज़ खान ने 'दबंग 3' के बारे में बताया था कि इसकी शूटिंग ज़ोरो पर चल रही है. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली गई है. अब मलाइका ने साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी.

नई दिल्ली: सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग इन दिनों ज़ोरों पर चल रही है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं. इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली दोनों ही फिल्मों में मलाइका अरोड़ा नज़र आई थीं. अब 'दबंग 3' में मलाइका का आइटम नंबर होगा या नहीं इस बात को जानने के लिए हर कोई बेताब है.

'दबंग 3' में काम करने को लेकर आ रही खबरों के बीच अब मलाइका ने खुद ही बयान देकर सारा मामला साफ कर दिया है. हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मलाइका ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. मलाइका ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं.

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा 'दबंग' में आइटम सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' में नज़र आई थीं. उनका ये गाना बेहद हिट रहा था. बाद में 'दबंग 2' में भी मलाइका आइटम नंबर करती नज़र आई थीं. 'दबंग 2' में मलाइका 'पांडे जी सीटी' गाने में सलमान के साथ थिरकी थीं.

आपको बता दें कि हाल ही में अरबाज़ खान ने 'दबंग 3' के बारे में बात करते हुए बताया था कि इसकी शूटिंग ज़ोरो पर चल रही है. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली गई है.

अपने बयान में अरबाज़ ने कहा था, "हम फिल्म के लंबे शेड्यूल के बीच में हैं. हमने फिल्म की 60 प्रतीशत शूटिंग पूरी कर ली है और उम्मीद है कि सितंबर के आखिर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी. हम दिसंबर के आखिर में फिल्म को रिलीज़ करने की सोच रहे हैं. दरअसल हमने फिल्म की रिलीज़ की तारीख का भी एलान कर दिया है." गौरतलब है कि 'दबंग 3' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

यहां देखें 'मुन्नी बदनाम' गाना...

अरबाज़ ने कहा, "मैं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसे बनाने के दौरान हमें काफी मज़ा भी आ रहा है. लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और मुझे लगता है कि ये अच्छी चीज़ है. मैं चानता हूं कि लोग इस फ्रैंचाइज़ (दबंग) को पसंद करते हैं और वो चुलबुल पांडे के कैरेक्टर को प्यार करते हैं. अगर लोग उत्साहित नहीं होते तो ये फिक्र की बात होती."

यहां देखें 'पांडे जी सीटी' गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget