एक्सप्लोरर

Malaika's Expensive Style Game: एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा की स्टाइलिश वापसी, लाखों की आउटफिट पहनी हुईं स्पॉट

Malaika Expensive Outfits: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फैशन दीवा कही जाती हैं. उनके स्टाइलिश लुक्स आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. एक्सीडेंट के बाद हाल ही में स्पॉट हुईं मलाइका का ऐसे ही एक लुक चर्चा में है.

Malaika Arora Wore Co-ord Set Worth In Lakhs: मलाइका अरोड़ा बी-टाउन का एक ऐसा नाम है, जो अपने ग्लैमर लुक से एक नया ट्रेंड सेट करने में कभी असफल नहीं होती हैं. 48 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी नायाब फिटनेस से ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. ज्यादातर उन्हें महंगे आउटफिट्स को कैरी करते देखा गया है. इस बार भी कुछ आस ही हुआ है.

कुछ वक्त पहले मलाइका का एक कार एक्सीडेंट हो गया था. हालांकि, उन्हें गंभीर चोट नहीं आई थी, लेकिन उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था. इसके बाद उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने मीडिया को बताया था कि, मलाइका निगरानी में हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगी. अब एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हैं, जिसके बाद एक बार फिर से वह पैपराजी के कैमरों में कैद होने लगी हैं. पिछले दिनों मुंबई में ही मलाइका को स्पॉट किया गया, जहां वह बेहद स्टनिंग लुक में कैमरे में कैप्चर हुईं. इस दौरान उन्होंने गुलाबी और बेज रंग के सुप्रीम पैटर्न वाले सिल्क को-ऑर्ड सेट ड्रेस पहना हुआ था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मलाइका ने अपने इस सेट को सफेद रंग के जूते और सुनहरे रंग के डिजाइनर हैंडबैग के साथ पूरा किया था. दिखने में यूं तो उनका लुक कैजुअल ही था, लेकिन अगर इसकी कीमत आप सुनेंगे तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. सबसे पहले यह जान लीजिए की उनका यह शानदार सेट 'गुच्ची' ब्रांड का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत बहुत ज्यादा है. वहीं ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये दी हुई है. इससे पहले उन्हें इसी ब्रांड की जैकेट में स्पॉट किया गया था, जिसे उन्होंने ग्रे कलर की हाई नेक स्वेटशर्ट के साथ कैरी किया था.

बताते चलें कि अपने स्टाइल के अलावा मलाइका अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. जब मलाइका का एक्सीडेंट हुआ था तो अर्जुन ने एक परफेक्ट पार्टनर की तरह अपनी लेडी लव का ख्याल रखा था.

यह भी पढ़ें-

Acharya: चिंरजीवी की 'आचार्य' में से काट दिया था काजल अग्रवाल का रोल, अब निर्देशक ने दिया ये बड़ा बयान

Surrai Potru Remake: राधिका मदान के साथ अक्षय कुमार ने शुरू की 'सूररई पोट्रु' की रिमेक की शूटिंग, शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget