एक्सप्लोरर

 Main Atal Hoo Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’, चौथे दिन ही लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई, जानें-कलेक्शन

 Main Atal Hoo Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. ये फिल्म रिलीज के चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है.

Main Atal Hoo Box Office Collection Day 4: पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मैं अटल हूं’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई कई साउथ फिल्मों से जबरदस्त मुकाबला करना पड़ रहा है. ऐसे में पंकज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुट्ठीभर कमाई के लिए भी संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मैं अटल हूं’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कितने नोट छापे हैं.

मैं अटल हूं’ ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है?
‘मैं अटल हूं’ दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल प्ले किया है. ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. हालांकि ये फिल्म जब सिनेमाघरों में पहुंची तो इसे ऑडियंस का बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला और इसकी ओपनिंग बेहद निराशाजनक रही. ‘मैं अटल हूं’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.1 करोड की कमाई की. तीसरे दिन ‘मैं अटल हूं’ का कारोबार 2.4 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं अटल हूं’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 80 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मैं अटल हूं’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 6.45 करोड़ रुपये हो गया है.

साउथ की फिल्मों के आगे डूबी ‘मैं अटल हूं' की नैया
‘मैं अटल हूं' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई अकेली हिंदी फिल्म थी ऐसे में पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के पास अच्छी कमाई करने का मौका था लेकिन इससे पहले सिनेमाघरों में धमाल मचा रही महेश बाबू की गुंटूर कारण से लेकर तेजा सज्जा की हनुमान सहित कईं साउथ फिल्मों के आगे ‘मैं अटल हूं' फीकी साबित हुई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी. आलम ये है कि चार दिन में ही ये फिल्म लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में ‘मैं अटल हूं' का बॉक्स ऑफिस पर खेल पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है. 

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है ‘मैं अटल हूं'
‘मैं अटल हूं' ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखा गई है. ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली का समर्थन प्राप्त है. ‘मैं अटल हूं' अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है, जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. 

ये भी पढ़ें:-उस साल सिनेमा जगत में जो हुआ वो न पहले कभी हुआ था और न फिर कभी होगा, जानें किसने किया था ये चमत्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Updates: दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget