एक्सप्लोरर

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'मैदान', फीकी पड़ी 'बड़े मियां छोटे मियां'! देखें दसवें दिन का कलेक्शन

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' हो और 'मैदान' एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में ठीक-ठीक कमाई कर रही थी हालांकि अब ये रफ्तार कम हो गई है.

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan: फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' ने एक साथ 11 अप्रैल को ईद के मौके पर थिएटर्स में दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्मों ने शुरुआत में अच्छा कलेक्शन किया. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जहां हफ्ते भर में लगभग 50 करोड़ की कमाई की तो वहीं 'मैदान' भी 28 करोड़ रुपए बटोर पाई. हालांकि दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट आ गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' ने नवें दिन 1.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.वहीं वीकेंड के बावजूद दसवें दिन भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई है. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने दसवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. 'बड़े मियां छोटे मियां' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 53.05 करोड़ रुपए हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

दूसरे वीकेंड 'मैदान' ने लूटा बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन की स्पोर्ट्स-ड्रामा 'मैदान' ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के मुकाबले कम कारोबार किया है. एक साथ रिलीज होने के चलते 'मैदान' के कलेक्शन पर काफी असर हुआ है. हालांकि दसवें दिन के कलेक्शन के मामले में 'मैदान' ने बाजी मार ली है और 'बड़े मियां छोटे मियां' पिछड़ गई है. रिपोर्ट की मानें तो 'मैदान' ने दसवें दिन 2.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. पिछले एक हफ्ते में ये कलेक्शन सबसे ज्यादा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

स्टार्स का वर्कफ्रंट
'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अक्षय कुमार के पास 'वेलकम टू द जंगल', 'स्काई फोर्स' और 'हाउसफुल 5' जैसे मजेदार प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो एक्टर 'औरों में कहां दम था', 'रेड 2', 'दे दे प्यार दे 2' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: शूट पर स्टार्स दिखाते हैं कितने नखरे, फराह खान ने किया खुलासा, बोलीं- 'डिमांड पूरी न होने तक...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget