एक्सप्लोरर

'महावतार नरसिम्हा' का 1 सेकेंड 14 दिन में बनता था, 'वॉर 2' पर भी भारी पड़ी फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें

Mahavatar Narsimha Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' का रनटाइम 2 घंटे 11 मिनट है यानी पूरी फिल्म 7860 सेकेंड की है. इसका हर एक सेकेंड कई सौ घंटे में तैयार किया गया और बॉक्स ऑफिस पर उसका नतीजा दिखा.

'महावतार नरसिम्हा' अभी तक इंडिया में 216 करोड़ रुपये के ऊपर और वर्ल्डवाइड 280 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई कर चुकी है. इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों से इस एनिमेटेड फिल्म का कलेक्शन कंपेयर करें तो इससे आगे सिर्फ 'सैयारा' और 'छावा' हैं. बाकी सभी छोटे-बड़े स्टार्स की दो दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ये कब का पार कर चुकी है.

फिल्म इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म भी बन चुकी है जो अब 300 करोड़ का आंकड़ा टच करने वाली है. फिल्म ऐसे ही इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं बन गई. इसके पीछे इससे जुड़ी टीम की मेहनत है, जिसे अश्विन कुमार ने Mana Stars नाम के यूट्यूब चैनल पर अपने इंटरव्यू में बताया है.

'महावतार नरसिम्हा' से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

इस फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार ने इंटरव्यू में फिल्म बनाने का पूरा प्रोसेस समझाया. उन्होंने बताया कि उन्हें ये फिल्म बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी. साथ ही ये भी समझाया कि फिल्म के एनिमेटेट कैरेक्टर्स में इतना अच्छा इमोशन कैसे दिखा पाए.

अश्विन कुमार कहते हैं, 'ये बहुत बड़ा चैलेंज था, फिल्म का एक सेकेंड बनाने में करीब 2 हफ्ते का समय लग जाता था.' 

अश्विन समझाते हैं, 'एक सेकेंड में 24 इमेज होती हैं और इनमें से एक इमेज को रेंडर होने में 4-10 घंटे को समय लगता था. इस तरह से 1 सेकेंड का वीडियो बनाने में 2 हफ्ते का समय लग जाता था.'


महावतार नरसिम्हा' का 1 सेकेंड 14 दिन में बनता था, 'वॉर 2' पर भी भारी पड़ी फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें

'महावतार नरसिम्हा' बनाते समय मुश्किल कहां आती थी?

अश्विन कुमार ने उस मुश्किल के बारे में भी बात की जो सबसे ज्यादा फ्रस्ट्रेटिंग थी. उन्होंने कहा, 'ऐसे करीब 1 सेकेंड से 10 सेकेंड का वीडियो तैयार करने के बाद आपको जब वो पसंद नहीं आता था तो आप फिर से वही प्रोसेस करते थे.'

यानी ये वाला काम पूरा जीरो. उन्होंने कहा, 'ये सब कुछ बहुत ज्यादा थका देने वाला होता था. अश्विन कहते हैं- ये ऐसा होता था जैसे कि आप बार-बार मैराथन दौड़ रहे हैं.'

सबसे ज्यादा चैलेंजिग क्या होता था

अश्विन कुमार ने बताया कि इस फिल्म का R&D हमने 2019-20 में शुरू कर दिया था. यानी फिल्म को बनाने से पहले इसे लेकर जो भी रिसर्च, डेलपमेंट और प्रोडक्शन से रिलेटेड काम था वो रिलीज से 5-6 साल पहले शुरू हो चुका था. अश्विन ने बताया कि उस टाइम जब फिल्म शुरू हुई थी तब एआई टूल्स भी नहीं आए थे.

अश्विन कुमार कहते हैं, 'सबसे ज्यादा क्रिएटिव चैलेंज था कैरेक्टर्स में इमोशन लाना.

'महावतार नरसिम्हा' क्यों हुई इतनी बड़ी हिट

अश्विन कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, 'इंडिया के लोग ही इसकी वजह हैं कि ये फिल्म 'फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' और 'सैयारा' के सामने रिलीज होकर भी इतनी बड़ी हिट हुई क्योंकि उन्होंने अपने इतिहास को अपनाया है.'

अश्विन कुमार ने फिल्म के बजट को लेकर भी खुलासा किया है. इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट में अलग-अलग आंकड़े आ रहे थे. ज्यादातर रिपोर्ट्स इसका बजट 15 करोड़ बता रही थीं, लेकिन अश्विन कुमार के मुताबिक इसे बनाने में 40 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

'वॉर 2'-'कुली' पर भारी पड़ी 'महावतार नरसिम्हा'

400 करोड़ के बजट में बनी ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' वीकडेज में एंट्री करते ही 10 करोड़ भी नहीं पहुंच पा रही है. दूसरी तरफ रजनीकांत की 'कुली' का भी ऐसा ही हाल है, जबकि दोनों फिल्मों में बड़ी स्टारकास्ट और बड़ा बजट लगा है और इन्हे रिलीज हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है.

तो वहीं 'महावतार नरसिम्हा' रिलीज के 27 दिन हो जाने के बाद भी हर दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर ले जा रही है. कमाल की बात ये है कि रिलीज वाले दिन इस फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये से हुई थी और हफ्ते भर बाद छोटे बजट की इस फिल्म ने कई बड़े कंपटीटर सामने होने के बाद 'वॉर 2' और 'कुली' के हालिया कलेक्शन के बराबर नोट बटोरने शुरू कर दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget