एक्सप्लोरर

माधुरी दीक्षित ने फैंस के साथ शेयर किए अपने क्वारंटीन थॉट, खुश रहने की दी सलाह

माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लगता है कि यह 90 के दशक की फोटोशूट है, जिसमें वह साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

बॉलीवुड की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पोस्ट में 'क्वारंटीन थॉट' साझा किए हैं. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लगता है कि यह 90 के दशक की फोटोशूट है, जिसमें वह साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढ़ते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया."

हाल ही में फिल्म 'देवदास' की रिलीज के 18 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने याद किया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनके करियर की सबसे अच्छी डांस परफारमेंस में से एक दी.

माधुरी ने लिखा, "देवदास के 18 साल पूरे, मैं इसे सरोज जी को फिल्म में मेरे बेहतरीन डांस परफारमेंस के पीछे ताकत देने के लिए समर्पित करती हूं."

माधुरी ने लिखा, "सरोज जी के साथ किसी भी गाने की शूटिंग करना मजेदार होता था. 'देवदास' एक बहुत ही खास फिल्म थी, क्योंकि इस फिल्म के सभी गाने बहुत भव्य थे. लेकिन, मैंने उनके साथ इस तरह का कोई गाना उनके साथ नहीं किया था. हमने बहुत सारी भारतीय गीत साथ में किए लेकिन इस तरह का क्लासिकल नहीं और सरोज जी भी सेमी-क्लासिकल डांसर थीं. वह कहती थीं कि यह थोड़ा कथक शैली है, ध्यान रखना. वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जो मुझे हमेशा याद रहेंगी."

View this post on Instagram
 

Today as we mark #18YearsOfDevdas I dedicate it to the force behind one of my finest dance performances in the film - Saroj ji. सरोज जी के साथ किसी भी गाने को शूट करना हमेशा की तरह शानदार अनुभव होता था। देवदास बहुत ही स्पेशल फिल्म थी, क्योकि इस फिल्म के सारे गाने बहुत ही ग्रैंड थे। मैंने कभी उनके साथ इस तरह का गाना नहीं किया था। हमने बहुत सारे इंडियन गाने किये थे, लेकिन इस तरह का क्लासिकल डांस नहीं और सरोज जी सेमी क्लासिकल डांसर थी। वो कहती थी," ये जरा कत्थक स्टाइल है, संभाल लेना "। आज वो हमारे साथ नहीं हैं , पर ये वो बातें है जो मुझे हमेशा याद रहेंगी। देवदास के सारे गानों पर हमने बहुत मेहनत कि थी। हम सारी रात शूट किया करते थे, शाम 7 बजे से लेकर सुबह होने तक। जब भी मैंने सरोज जी के साथ काम किया, हमने कभी नहीं सोचा की स्टेप्स कितने आसान हो सकते है, पर हमेशा इस बात पर जोर रहा की हम इसे कितना कठिन कर सकते है। "मार डाला" में भी ऐसे कितने क्षण है, जो काफी कठिन थे ऐसा ही एक स्टेप था जहाँ मुझे अपने घुटने पर घूमना था और नीचे झुककर 'मार डाला' स्टेप करना था। पर जब भी मैं अपने घुटने पर घूमती थी, मैं फिसल जाती थी,पर हम बहुत ही निश्चित थे कि हम ऐसे ही इस मूवमेंट को करना चाहते हैं। इस गाने को लेकर हम काफी उत्साहित थे जिस तरह सरोज जी ने 'मार डाला' को चित्रित किया, बहुत ही सुन्दर है। इस गाने में ऐसे काफी सारे मूवमेंट्स हैं जो काफी कठिन हैं, एक शॉट ऐसा है जहाँ 'मार डाला' चार पांच तरीको से कहा जाता है| सरोज जी ने आईडिया निकाला कि इसे मूवमेंट्स में करने के जगह क्यों न हम चेहरे से अभिव्यक्त करें? एक 'मार डाला' जैसे आश्चर्य, एक जैसे उदास 'मार डाला', फिर एक वैसा जैसे मुझे पता है कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते पर मैं करती हूँ इस तरह से इस गाने में हमनें काफी बार 'मार डाला' की अलग अलग अभिव्यक्ति दिखाई। इस गाने में सुंदरता है, पीड़ा है, खुशी है, इसमें वो सारे भाव हैं जो चंद्रमुखी ने महसूस किये हैं, और सरोज जी ने वो सारे भाव बहुत ही सुंदरता से चित्रित किये मुझे आज भी याद है जब शूट पैकउप हुआ, सरोज जी के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी, वो काफी खुश थी मेरी परफॉरमेंस से|

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

उन्होंने यह भी साझा किया कि सरोज खान कठिन स्टेप्स करने पर जोर देती थीं. सरोज खान ने तीन जुलाई को अंतिम सांस ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget