एक्सप्लोरर

Manoj Muntashir: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कैसा था रिएक्शन, मनोज मुंतशीर ने ABP न्यूज से बातचीत में किया खुलासा

Manoj Muntashir Exclusive: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है. बॉलीवुड के मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर को 'साइना' फिल्म के गीत के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला है.

Manoj Muntashir Exclusive: बॉलीवुड के मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर को 'साइना' फिल्म के गीत के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला है. अवॉर्ड जीतने के बाद मनोज ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अपनी खुशी शेयर की. मनोज ने बताया, जब राष्ट्रीय पुरस्कार का ऐलान किया गया तब वे अपने दफ्तर में ही थे, उनके स्टाफ ने लाइव देखते हुए उन्हें उनके राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की बात बताई. मगर मनोज को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने लाइव को रिवाइंड करके देखा फिर गूगल कर अपने पुरस्कार जीतने की पुष्टि की.

राष्ट्रीय पुरस्कारों की अहमियत बताते हुए मनोज ने कहा, 30 से ज्यादा भाषाओं में नामांकन देशभर से आते हैं और किसी एक को पुरस्कार के लिए सम्मनित किया जाता है. ऐसे में इस पुरस्कार की बड़ी ही अहमियत है, जो इस बार उन्हें मिला है. बात करते-करते मनोज भावुक हो गए और इस राष्ट्रीय पुरस्कार को उत्तर प्रदेश में स्थित अमेठी के गौरीगंज के तमाम लोगों को समर्पित किया. जो कि उनका पैतृक स्थान है.

मनोज मुंतशिर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सभी पुरस्कारों का कद ऐसे सभी प्रायोजित पुरस्कारों से ऊंचा है और उनकी अपनी एक गरिमा भी होती है जिन्हें हासिल करना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है. राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा के बाद से बधाइयों का सिलसिला अब तक नहीं थमा है और उन्हें मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्स की कोई गिनती नहीं है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि एक लम्बे अर्से से उनकी ख्वाहिश थी कि उन्हें इस तरह का राष्ट्रीय दर्जे का कोई पुरस्कार हासिल हो और अब जाकर जब उनकी इच्छा पूरी हुई है और यह पुरस्कार जीतने के बाद वे उनका हौसला और भी बढ़ गया है.

इस खास मौके पर मनोज मुंतशिर ने एबीपी न्यूज़ के लिए भारत का युग नामक शो होस्ट करने को लेकर भी बात की और कहा कि चैनल के साथ जुड़ना और इतने बड़े पैमाने पर चैनल के दर्शकों से जुड़ना उनके लिए बेहद गर्व की बात है. इसके लिए वे चैनल का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं.

Explained: केरल में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, क्या भारत में इसके फैलने का खतरा है?

Monkeypox Cases In India: केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की हुई पुष्टि, देश में दूसरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget