एक्सप्लोरर

सरोद वादक आशीष खान का 84 साल की उम्र में निधन, अमेरिका में ली आखिरी सांस

Aashish Khan Demise: सरोद वादक आशीष खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 84 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में आखिरी सांस ली. उनके भतीजे उस्ताद शिराज अली खान ने उनके निधन की जानकारी दी है.

Sarod Maestro Aashish Khan Demise: सरोद वादक आशीष खान का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. महान सरोद वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आखिरी सांस ली. आशीष खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया में एक पहचान दिलाई. उन्होंने जॉर्ज हैरिसन, एरिक क्लैप्टन और रिंगो स्टार जैसे इंटरनेशनल संगीतकारों के साथ काम किया था.

आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर दिग्गज सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आशीष खान की फोटो शेयर कर लिखा- 'बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं. हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shiraz Ali Khan (@shirazalikhan)

दादा और पिता से ली थी संगीत की ट्रेनिंग
आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था. उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे. उन्होंने ही आशीष खान को ट्रेन किया था. आशीष खान ने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

ग्रैमी अवर्डेस के लिए नॉमिनेट हुए थे आशीष खान
आशीष खान को उनके एल्बम 'गोल्डन स्ट्रिंग्स ऑफ द सरोद' के लिए 2006 में 'बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम' कैटेगिरी में ग्रैमी अवर्डेस के लिए नॉमिनेट किया गया था. साल 2004 में आशीष खान को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था. आशीष अपने हुनर को दुनिया भर में फैलाना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने अमेरिका और कनाडा की कई यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी.

आशीष खान के पॉपुलर नमूनों में 'गांधी' और 'ए पैसेज टू इंडिया' जैसी फिल्मों के स्कोर शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ एक इंडो-जैज बैंड 'शांति' की भी नींव रखी थी.

ये भी पढ़ें: बिकिनी पहन खुशी कपूर ने गर्ल गैंग संग की मस्ती, समुंदर किनारे फ्लॉन्ट किया फिगर, कहा- No Boys Allowed

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget