एक्सप्लोरर

श्रीदेवी के शरीर में जहर का अंश नहीं, मौत हार्ट अटैक से हुई, देर शाम तक मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर

खलीज टाइम्स ने बताया है कि अभी दो घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार वालों को सौंपा जाएगा. इसके बाद भी कई प्रक्रियाएं हैं जिन्हें पूरा करने में वक्त लगेगा.

दुबई/मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर शाम तक दुबई से मुंबई लाया जाएगा. दुबई में शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी ना होने की वजह से पार्थिव शरीर लाने में देरी हो रही है. उद्योगपति और श्रीदेवी के मित्र रहे अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन दुबई में है और उसी से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा. खलीज टाइम्स ने बताया है कि अभी दो घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार वालों को सौंपा  जाएगा. इसके बाद भी कई प्रक्रियाएं हैं जिन्हें पूरा करने में वक्त लगेगा.

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम हो चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक मौत को लेकर किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी के शरीर में जहर का अंश नहीं मिला है और मौत हार्ट अटैक से हुई. आपको बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ये रिपोर्ट मिलने के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत पहुंचने में करीब 8 घंटे लगेंगे.

जानिए- मौत से पहले श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी

श्रीदेवी की मौत: जानिए उस रात दुबई के होटल में कब, कैसे और क्या हुआ मनमोहन शेट्टी की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए श्रीदेवी को अकेले छोड़ दुबई से मुंबई वापस लौटे थे बोनी कपूर

सुबह ऐसी खबरें थीं कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर करीब दो-तीन बजे तक भारत पहुंच जाएगा. लेकिन ताजा अपडेट ये है कि अभी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत पहुँचने में काफी वक्त लगेगा और देर शाम से पहले भारत पहुँचने  की उम्मीद नहीं है. श्रीदेवी के पोस्टमार्टम का बाद मौत के कारणों की जांच के लिए कई लैब परीक्षण किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट का दुबई पुलिस इंतज़ार कर रहे है. फिलहाल प्रक्रिया यहां अटकी है.

आपको बताते हैं लेटेस्ट अपडेट-
  • टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद दुबई पुलिस को मामले की क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करने होगी. साथ ही टेस्ट रिपोर्ट के दस्तावेज बर-दुबई पुलिस स्टेशन को भेजे जाएंगे जहां श्रीदेवी की मौत का मामला दर्ज है.
  • इसके बाद दुबई पुलिस चार सूचना-पत्र जारी करेगी. ताकि एयरपोर्ट तक पार्थिव शरीर को भेजा जा सके.
  • अल बराह अस्पताल के प्रीवेंटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट को जो श्रीदेवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा. दुबई हेल्थ अथॉरिटी को ताकी पार्थिव शरीर को यात्रा से पचले लेप लगाकर तैयार किया जा सके. जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक साइंस और क्रिमिनोलॉजी डिपार्टमेंट को ताकी पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा जा सके.
  • परिवार को या उनके प्रतिनिधि को अल बारह अस्पताल से श्री देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जाकर लेना होगा. यह जगह अल कुसूस से करीब 40 मिनट की दूरी पर है जहां श्री देवी का पार्थोव शरीर रखा है.
  • मृत्यु प्रमाण पत्र के लाकर अल कुसूस में देने के बाद पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा. पार्थिव शरीर को विशेष लेप लगाकर तैयार करने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी के निर्धारित अस्पताल में भेज जाएगा. इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ घन्टे का समय लग सकता है.
  • लेपित करने और कसकेट में रखने के बाद पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट भेज जाएगा जहां पहुँचने में करीब 45 मविन का समय लग सकता है.
  • एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को भेजने और चार्टेड फ्लाइट के लिए आवश्यक क्लीयरेंस लेना होंगे जिसमें डेढ़ से दो घंटे का वक़्त लग सकता है.
  • दुबई से मुंबई पहुंचने में विमान को करीब 3 घंटे का वक्त लगेगा.

यह भी पढ़ें-

UAE के अखबार खलीज टाइम्स का दावा, ‘बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं श्रीदेवी’

मरने से पहले श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये इच्छा, आखिरी ख्वाहिश पूरी करने में लगा परिवार

डांस के चक्कर में एक्टर बन गई थी श्रीदेवी, ये हैं उनके बेस्ट डांस Songs

अर्जुन और जाह्न्वी के बीच ये कैसा संयोग, पहली फिल्म आने से पहले हुआ मां का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Armaan Malik Birthday: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
The Odyssey BO Collection Day 5: 'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- कलेक्शन
'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget