एक्सप्लोरर

Kubbra Sait Interview: 'मैं किसी से नहीं डरती', नाना पाटेकर के साथ काम करने पर कुब्रा सैत ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Kubbra Sait Interview: कुब्रा सैत इन दिनों 'संकल्प' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. उनके इस किरदार और शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में हाल ही में उनके बातचीत हुई. आइए जानते हैं क्या बताया एक्ट्रेस ने.

प्राइम वीडियो पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'संकल्प' में एक्ट्रेस कुब्रा सैत एक कॉप के किरदार में नजर आ रही है. 'परवीन' का ये किरदार मानो कुब्रा के लिए ही लिखा गया है. इस किरदार को उन्होंने पूरी लगन, मेहनत के साथ निभाया. हाल ही में उन्होंने इस सीरीज के अपने एक्पीरियंस के बारे में एबीपी न्यूज के साथ बात की है, आइए बताते हैं उन्होंने इस किरादार के लिए कैसी तैयारियां कीं और सेट पर उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा है.

'संकल्प' वेब सीरीज में कॉप के किरदार के लिए आपने कैसे और कितनी तैयारियां की?
इस सवाल के जवाब में कुब्रा ने बताया, 'वैसे, तैयारी सिर्फ काम के दौरान नहीं उससे पहले और बाद में भी होती है. ये जो स्क्रिप्ट है ये इतने खूबसूरत तरीके से लिखी गई है और इतने अच्छे को-एक्टर्स हैं, इतने अच्छे निर्देशक हैं तो बस मुझे तो कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी. इन्फैक्ट मैंने जो सबसे ज्यादा मेहनत की है वो हिंदी सीखने में की है, क्योंकि इस सीरीज में बहुत शुद्ध हिंदी बोली गई है'.

सीरीज में आपने नाना पाटेकर के साथ काम किया है, उसका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
कुब्रा इस सीरीज में पहली बार नाना पाटेकर के साथ काम कर रही हैं, उनके साथ काम करने के इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'बहुत खूबसूरत, वो बहुत खूबसूरत इंसान हैं, उनके साथ काम करके बहुत मजा आया. उनसे बहुत इंस्पिरेशन मिली है. ये जो दिग्गज होते हैं ये कभी आपको आकर कुछ नहीं सिखाते हैं, आप उनसे नहीं सीखते हो जो आपको आगे से आकर सिखाना चाहते हैं, नाना सर अपने स्क्रिप्ट्स लिखते हैं, साथ में बैठकर अपने हाथ से अपनी किताब में वो खुद लिखते हैं. वो एक बार सेट पर आते हैं तो वैनिटी में नहीं जाते जब तक शूट चल रहा होता है. तो ये छोटी- छोटी बातें आपको सीखने की होती हैं. मैं ये नहीं कहती कि उनका तरीका सबके लिए करेक्ट है, उनके तरीके से मैंने बहुत कुछ सीखा'.

नाना पाटेकर इतने सीनियर एक्टर हैं ऐसे में उनके साथ काम करने में आपको डर नहीं लगा?
सीनियर एक्टर के साथ काम करके कुब्रा ने बहुत कुछ सीखा है, उन्होंने इसके बारे में बताया. 'नहीं नहीं, मुझे डर किसी से भी नहीं लगता, और मतलब अब तो मैं किसी चीज से नहीं डरती. ये तो हमारे ऊपर है ना कि हम अपने मन में ये स्टोरी बनाएं कि भाई वो तो इतने सीनियर हैं, अब मुझे डरना होगा. वो मुझसे सीनियर हैं वो मुझे डाटेंगे, उन्होंने तो ऐसा किया ही नहीं. मेरे दिमाग के अंदर जो स्टोरी चल रही थी, वो मेरी स्टोरी है, मेरी ही स्टोरी की वजह से अगर उन्होंने मुझे डांटा तो मेरी स्टोरी पक्की हो गई, देखो मैंने कहा था कि वो डाटेंगे'.

आप कॉप का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, तो आपकी इसके लिए कोई इंस्पिरेशन है?
वैसे तो कुब्रा ने इससे पहले भी कई बार कॉप का केरेक्टर प्ले किया है. इस कैरेक्टर के लिए उन्होंने खुद से ही इंस्पिरेशन ली है. कुब्रा ने बताया, 'नहीं, मैंने खुद कॉप दो बार प्ले किया है, मैं खुद अपनी इंस्पिरेशन हूं. क्योंकि आप एक कॉप प्ले करते हो, फिर दूसरा कॉप प्ले करते हो फिर तीसरा प्ले करते हो तो ऑटोमेटिकली लोग बोलना शुरू कर देते हैं कि स्टीरियोटाइप हो गया, टाइपकास्ट हो गया. लेकिन ऐसा नहीं है, दो इंसान कभी भी सेम नहीं हो सकते, दो कैरेक्टर कभी भी सेम हो ही नहीं सकते'.

'रेडी' से लेकर अपने करियर में उतार- चढ़ाव के बारे में आप क्या बोलेंगी?
अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक के उतार- चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'नहीं, मुझे तो चढ़ाव ही नजर आए हैं. मुझे तो नहीं लगा कि कोई उतार आया था. आप कभी बड़ी छलांग लगाते हो, कभी छोटी छलांग लगाते हो. एक्टिंग और करियर भी गेम है भाई, हर स्टेप आपको एक ही लेवल की नहीं मिलेगी, एक स्टेप बड़ी होगी, फिर एक स्टेप छोटी होगी लेकिन मैं आगे बढ़ रही हूं, इतना मुझे पता है'.

आगे आने वाले समय में आप किस तरह के कैरेक्टर्स प्ले करना चाहती हैं?
कुब्रा ने जैसे कैरेक्टर सोचे भी नहीं थे वो उन्हें भी प्ले कर रही हैं. उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि मैं प्ले कर रही हूं, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था ना मैंने वो कैरेक्टर प्ले किए हैं. तो मैं बोलती हूं कि इतना लोड नहीं लेना लाइफ में, अगर वो मिला तो मैं खुश हो जाऊंगी, अगर ये नहीं मिला तो मैं दुखी हो जाऊंगी. ऐसा कुछ नहीं है, मुझे वाकई में लगता है कि जो काम आपको मिल रहा है उसे आप सच्चाई के साथ करोगे तो आपको उसका फल मिल ही जाएगा. जो आपके दिमाग में आ रहा है, जिस काम के लिए आपके मन में 'हां' आती है, आप वो काम करो. करते जाओ, और देखो आपका अच्छा होता जाएगा'.

आगे कुब्रा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में एक्साइटमेंट जताया है. उन्होंने बताया कि 'फर्जी 2' हाल ही में अनाउंस हुई है. इसके अलावा भी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिनको लेकर वो खुद बहुत एक्साइटेड हैं.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो
CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
'ऐसी बर्बरता न कभी देखी न उम्मीद की थी', CJP के आशुतोष रांका बोले- दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget