एक्सप्लोरर

जन्माष्टमी 2019: शाहरुख, आमिर से लेकर तैमूर अली खान तक, बॉलीवुड ने इस तरह मनाया ‘दही-हांडी’ का त्योहार

लगभग हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में दही हांडी उत्सव का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने खुद ही हांडी फोड़ी.

नई दिल्ली: देशभर में शनिवार को पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर दही हांडी का जश्न भी देखने को मिला. खासकर बॉलीवुड सितारों ने दही हांडी के उत्सव को पूरे दिल से सेलिब्रेट किया. इस त्योहार को मनाने वालों में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सबसे आगे नज़र आए. उनके अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और तैमूर अली खन तक ने इस त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया.

लगभग हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में दही हांडी उत्सव का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने खुद ही हांडी फोड़ी. शाहरुख ने अपने सहयोगी के कंधे पर चढ़कर इस काम को अंजाम दिया. किंग खान के हांडी फोड़ते ही वहां तालियां गूंजने लगी.

 

View this post on Instagram
 

King khan celebrating #krishna #janmashtami #janmashtmi2019 ##shahrukh #shahrukhkhan #bollywood #festival

A post shared by Bollywood Blogger (@entertainment_ka_dose) on

शाहरुख के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने भी अपने घर पर दहीं हांडी उत्सव का आयोजन किया था. इस मौके पर शिल्पा और राज के बेटे वियान कुंद्रा ने दही हांडी उत्सव में हांडी फोड़ने की ज़िम्मेदारी उठाई. इस मौके पर शिल्पा अपने बेटे की हौसलाअफज़ाई करती नज़र आईं.

 

दहीं हांडी का उत्सव मनाने में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी पीछे नहीं रहे. इस मौके पर तैमूर बेहद खुश दिखाई दिए और दोस्तों और इनाया नौमी खेमू के साथ इस त्योहार का जश्न मनाते नज़र आए. हालांकि तैमूर ने हांडी नहीं फोड़ी, लेकिन वहां पर लगे गुब्बारे उन्हें ज़रूर भा गए.

इसके अलावा आमिर खान ने भी अपने बेटे आज़ाद के साथ घर पर ही दही हांडी सेलिब्रेट किया. आमिर की पीठ पर चढ़कर बेटे आज़ाद ने मटकी फोड़ी. इस दौरान किरण राव जश्न की इन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करती नज़र आईं.
View this post on Instagram
 

#happyjanmashtami

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget