एक्सप्लोरर

Cruise Rave Party: जानिए क्या होती है Rave Party, इसमें क्या-क्या होता है? एंट्री के लिए खर्च करने पड़ते हैं लाखों

आर्यन खान के ड्रग केस में पकड़े जाने के बाद से रेव पार्टी का शोर हर-तरफ है. आखिर क्या होती है ये रेव पार्टी, जानते हैं.

What is Rave Party: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद से हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि ड्रग्स ने यूथ के बीच कहां तक जगह बना ली है और कैसे ये दिन पर दिन आज की जेनरेशन को अपने फंदे में फंसा रहा है. आर्यन खान क्रूज पर होने वाली एक रेव पार्टी से पकड़े गए थे. यहां एनसीबी ने छापा मारा तो कई लोगों की गिरफ्तारी हुई. इस दौरान इस पार्टी में तमाम तरह का नशा इस्तेमाल हो रहा था. जानते हैं रेव पार्टी क्या होती है.

क्या होती है रेव पार्टी –

रेव पार्टी का मतलब है जोश और मौज-मस्ती से भरी महफिल. ये बेहद खुफिया तरीके से आयोजित की जाती है और जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए काफी सावधानी बरती जाती है. लोगों को रेव पार्टी में बुलाने के लिए सोशल मीडिया और कोड भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल रेव पार्टी की जानकारी देने के लिए काफी हो रहा है. रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले सबसे पहले एक छोटा ग्रुप बनाते हैं और लोगों को बुलाने के लिए कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं. पार्टी में हर किसी को शामिल नहीं होने दिया जाता. कई बार एक-दूसरे के जरिए रेव पार्टी की जानकारी पहुंचाई जाती है.

पार्टी में जाने के लिए देनी होती है मोटी रकम –

इस पार्टी में शामिल होने वालों के लिए लाखों रुपये की फीस रखी जाती है. आमतौर पर रेव पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसका आयोजन दूर दराज इलाकों में किया जाता है, जहां पुलिस के पहुंचने की संभावना न हो. पार्टी में धड़ल्ले से प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है, मौज मस्ती होती है, म्यूजिक और डांस के साथ नशे का दौर चलता है. ड्रग्स तस्करों के लिए इस तरह की पार्टियां आमदनी का बहुत बड़ा अड्डा होती हैं. भारत में रेव पार्टियां ड्रग्स इस्तेमाल करनेवालों और तस्करों का सुरक्षित ठिकाना है.

पहले भी हुई हैं घटनाएं –

2009 में मुंबई पुलिस की जुहू इलाके में बॉम्बे क्लब पर की गई छापेमारी काफी सुर्खियों में रही थी. पुलिस ने उस समय 246 युवाओं को हिरासत में लिया था. आरोपियों के ब्लड सैंपल में ड्रग्स की पुष्टि भी हुई थी. इसी तरह 2011 में भी रायगढ़ पुलिस ने रेव पार्टी में ड्रग्स के खेल का खुलासा किया था. खालापुर में रेव पार्टी से जुड़े मामले में एंटी नारकोटिक्स का अफसर अनिल जाधव गिरफ्तार किया गया था. उसके अलावा 275 पकड़े गए लोगों के ब्लड टेस्ट में ड्रग्स का खुलासा हुआ था. 2019 में मुंबई के जुहू स्थित ऑकविड होटल पर भी छापेमारी के दौरान 96 लोग पकड़े गए थे. यहां इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं. 

 यह भी पढ़ें:

Durga Puja 2021: इस बार भी दुर्गा पूजा वर्चुअल रूप से मनाएंगी Kajol और Rani Mukherjee, जानिए वजह 

हाथ में सवा लाख रुपए का बैग लेकर पति Aditya Dhar के साथ निकलीं Yami Gautam, मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 करोड़ की यश की Toxic हुई फ्लॉप, जानें-हिंदी वर्जन में कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
500 करोड़ की Toxic हुई फ्लॉप, जानें-हिंदी वर्जन में कितनी कर पाई कमाई?
'मिर्जापुर द मूवी' ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' 14वें दिन 200 करोड़ के पार, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
शादीशुदा शख्स पर आया दिल, जीते सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड, किस्से शबाना आजमी के
शादीशुदा शख्स पर आया था शबाना आजमी का दिल, जीते सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने दे दिया वीजा!
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री जाएंगे अमेरिका, ट्रंप ने दे दिया वीजा!
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
'एक हफ्ते में उड़ा देंगे..', आगरा के ताज रिसॉर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी
100% टैरिफ वाले बिल में ट्रंप का तगड़ा खेल! US खुद जंग लड़ रहे देश से खरीदेगा यूरेनियम
100% टैरिफ वाले बिल में ट्रंप का तगड़ा खेल! US खुद जंग लड़ रहे देश से खरीदेगा यूरेनियम
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
शादियों में सिर्फ एक डिश, सरकारी लंच बंद... पाकिस्तान में ऐसे लगा लॉकडाउन!
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
अशोक गहलोत के ‘2 करोड़’ वाले आरोप पर बेढम का पलटवार, बोले- ‘बेबुनियाद’
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget