एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं जस्टिन बीबर की एक साल की कमाई? आंकड़े जान दांतो तले अंगुली दबा लेंगे...

नई दिल्ली : पॉप स्टार जस्टिन बीबर का फीवर इंडिया में सिर चढ़कर बोल रहा है. 23 साल के बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है. बीबर आज भारत में पहली बार परफॉर्म करेंगे. हर कोई उन्हें परफॉर्म करते हुए देखना चाहता है. भारत में गूगल पर उन्हें जमकर सर्च किया जा रहा है. लोग उनकी कमाई के बारे में भी जानकारी हासिल करने के लिए गूगल का सहारा ले रहे हैं.

आपको बता दें कि फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक साल 2016 में जस्टिन बीबर ने तकरीबन 56 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. रुपये में यह आंकड़ा करीब 362 करोड़ है. यानी 2016 में बीबर ने 362 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अगर बात की जाए दुनिया के सबसे टॉप सेलिब्रिटिज के बारे में तो फोर्ब्स मैगजीन ने 2016 में जस्टिन को 26वां स्थान दिया था. इस लिस्ट में पहली रैंकिंग पर टेलर स्विफ्ट आई थीं. उनकी कमाई साल 2016 में तकरीबन 170 मिलियन डॉलर रही जो जस्टिन बीबर की तीन गुनी है. ग्रैमी अवॉर्ड विनर जस्टिन को फोर्ब्स ने '30 अंडर 30' की लिस्ट में भी शामिल किया था. 30 साल से कम उम्र के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट में भी फोर्ब्स मैगजीन ने बीबर को छठे स्थान पर रखा था. justin आपको बता दें कि आज मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में होने वाले जस्टिन बीबर के शो के लिए टिकटों की कीमत 4 हजार से 77 हजार रुपये रखी गई है. आज 8 बजे स्टेडियम में बीबर की एंट्री होगी.

यहां जस्टिन करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जस्टिन अपने सुपरहिट गाने ‘Where are you now’, ‘Boyfriend’, ‘Love yourself’, ‘Company’, ‘As long as you love me’, ‘What do you mean?’, ‘Baby’, और ‘Purpose’ पर परफॉर्म करेंगे. जब जस्टिन स्टेज पर आएंगे उस दौरान आपको पटाखों की आवाज भी सुनाई देगी. इसके अलावा फैंस के लिए स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है.

आपको यहां बता दें कि इस कसंर्ट के मद्देनजर नवी मुंबई पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की है. यहां पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी.  सुरक्षा के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों और 25 अधिकारियों की तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
'शुरू से शुरू करते हैं...' सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर और स्टूडेंट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget