एक्सप्लोरर

IIFA में कंगना‌ पर छींटाकशी के सवाल से श्रद्धा कपूर ने यूं काटी कन्नी

फिल्म 'हसीना पारकर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब श्रद्धा कपूर से IIFA विवाद पर सवाल पूछा गया, तो सभी को लगा कि वो इस मसले पर अपनी बेबाक राय रखेंगी, मगर ऐसा हुआ नहीं.

मुम्बई : IIFA अवॉर्ड्स समारोह में फिल्मेकर करण जौहर, अभिनेता सैफ अली खान और वरुण धवन द्वारा कंगना रनौत पर की गई छींटाकशी ने एक बार फिर से बॉलीवुड में भाई भतीजावाद और परिवारवाद के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है. इतना ही नहीं, इसी का सहारा लेकर कंगना का मजाक उड़ाए जाने पर करण, सैफ और वरुण की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हो रही है. वैसे बता दें कि वरुण धवन ने आज एक ट्वीट कर IIFA में अपने इस मजाक को लेकर माफी मांगते हुए लिखा कि उनका मकसद किसी को आहत करना कतई नहीं था.

मगर आज अपनी फिल्म 'हसीना पारकर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब श्रद्धा कपूर से IIFA विवाद पर सवाल पूछा गया, तो सभी को लगा कि वो इस मसले पर अपनी बेबाक राय रखेंगी,  मगर ऐसा हुआ नहीं. श्रद्धा ने फौरन जवाब देते हुए कहा, "मैं टीवी नहीं देखती हूं, मुझे इस बारे में‌ कुछ नहीं पता, ऐसे में इसके बारे में मैं कुछ नहीं बोल सकती हूं." उल्लेखनीय है कि मुम्बई के मराठा मंदिर थियेटर में आज दोपहर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कुख्यात बहन हसीना पारकर पर बनी फिल्म 'हसीना पारकर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिल्म में श्रद्धा कपूर हसीना पारकर के लीड किरदार में नज़र आएंगी, तो वहीं श्रद्धा के सगे भाई सिद्धांत कपूर हसीना के सगे भाई दाऊद इब्राहिम‌ के रोल में नजर आएंगे. और यह पहला मौका होगा जब दोनों भाई-बहन किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर के‌ अलावा अभिनेता अंकुर भाटिया, निर्देशक अपूर्व लाखिया, निर्माता नाहिद खान भी मौजूद थे.

बता दें कि जिस थियेटर (मराठा मंदिर) में 'हसीना पारकर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया, वो थियेटर हसीना पारकर के उस इलाके यानी डोंगरी (जहां हसीना पहले‌ अपने परिवार के साथ रहती थी) और नागपाड़ा (जहां हसीना बाद में शिफ्ट हो गई और जहां से वो अपना सारा गैर-कानूनी कारोबार चलाया करती थी) से काफी करीब है. मराठा मंदिर वही थियेटर है, जहां 1995 से यानी पिछले 22 सालों से लगातार शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' चल रही है, मगर आज 'हसीना पारकर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के चलते फिल्म का मैटिनी शो कैंसिल करना पड़ा औऱ फिल्म के लगतार स्क्रीन करने का यह अनवरत सिलसिला आज टूट गया.

1993 में हुए मुम्बई बम धमाके के बाद अपने सभी भाईयों के फरार होने‌ के बाद हसीना ने दाऊद के मुम्बई में पसरे सभी तरह के गैर-कानूनी कारोबार को संभाल लिया था. हसीना पर हवाला और उगाही और केबल व्यवसाय और हिंदी फिल्मों में गैर-कानूनी ढंग से दखल देने जैसे तमाम गंभीर आरोप लगे और उगाही के एक मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था. गौरतलब है कि अरुण गवली गैंग ने 1991 में हसीना‌ पारकर के पति इब्राइम पारकर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जिसका बदला‌ बाद में दाऊद ने‌ अपने गुर्गों से हमला करवाकर लिया था. एक सवाल के जवाब में श्रद्धा ने बताया कि किस तरह से उन्हें 'आपा' के नाम से जाने जानेवाली हसीना का किरदार निभाने से लिए सात से लेकर नौ किलो तक अपना वजन बढ़ाना पड़ा. साथ ही उन्होंने अपने हसीना‌ वाले लुक‌ और चाल-ढाल का क्रेडिट अपने निर्देशक अपूर्व और अपने‌ मेक-अप मैन‌ को दिया. ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर ने‌ पहली बार साथ करने और हसीना और दाऊद के किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्सुकता और खूशी जताई और फिल्म में अपने-अपने रोल को निभाने को लेकर की गई तैयारियों पर विस्तार से बात की. निर्देशक अपूर्व लाखिया ने फिल्म बनाने के पीछे के मकसद और इसके‌ लिए किए गये शोध पर गहराई से बात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget