एक्सप्लोरर

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में बचे सिर्फ कुछ ही घंटे, जानिए कपल की वेडिंग से जुड़ी सारी जानकारी

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया की शेट्टी के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं.

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को सात फेरे लेंगे. इसके लिए कपल के पैंरेट्स ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. दोनों की शादी एक इंटीमेट सेरेमनी में होगी. आज हम आपको दोनों के वेडिंग फंक्शंस से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं.

कहां होगी कपल की शादी? 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी. कल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया कि फार्महाउस में मंडप तैयार किया जा रहा है. इससे पहले केएल राहुल के घर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका घर लाइट्स से सजा हुआ देखा गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

सुनील शेट्टी ने शादी को किया कंफर्म

रविवार को सुनील शेट्टी वेडिंग वेन्यू पहुंचे और पैपराजी से बात की. उन्होंने कहा कि, 'आपने जो प्यार दिखाया, उसके लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया. कल मैं बच्चों को लेकर आप लोगों से मिलाने के लिए लेकर आता हूं'. इस तरह सुनील शेट्टी ने खुद कंफर्म किया है कि कल यानी 23 जनवरी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

प्री-वेडिंग बैश

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शंस ग्रैंड कॉकटेल पार्टी के साथ आज से शुरू हो गए हैं. ये पार्टी फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के लिए रखी गई थी. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमानों को पास के एक आलीशान होटल में ठहराया गया है ताकि वे वेडिंग फेस्टिव्स का लुत्फ उठा सकें.

हल्दी और मेहंदी सेरेमनी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी आज फार्महाउस में होगी. इसके लिए फार्महाउस को फूलों से सजाया गया है. चर्चा है कि कपल हेल्दी सेरेमनी में कुछ खास करने वाले हैं और इसे एक साथ एंजॉय करेंगे. ई-टाइम्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच सात फेरे लेंगे.

मेहमानों को मिलेगा साउथ इंडियन फूड

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की वेडिंग में मेहमानों को साउथ इंडियन फूड खिलाया जाएगा. परंपरा को ध्यान में रखते हुए उन्हें केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा. 

रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे 3 हजार गेस्ट

कपल की शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिकल फील्ड के दिग्गज लोग शामिल होंगे. इस पार्टी में तीन हजार मेहमान शिरकत करेंगे.

केएल राहुल और अथिया की लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई. कुछ समय बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कंफर्म नहीं किया, लेकिन कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है.

यह भी पढ़ें-Shah Rukh Khan Tweet: 'मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...मिलने क्यों नहीं आए?' जवाब देकर शाहरुख खान ने लूट ली महफिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
The Odyssey Box Office: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget