एक्सप्लोरर

Kesari Chapter 2 BO Day 7: दमदार कंटेंट, तारीफ भी हुई फिर भी 'केसरी 2' एक हफ्ते बाद भी नहीं वसूल पाई आधी लागत, शॉकिंग है 7 दिनों का कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. हालांकि ये फिल्म खूब तारीफ मिलने के बावजूद भी अच्छी कमाई नहीं कर पाई है.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ के ट्रेलर ने ही फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया था. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘केसरी 2’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.हालांकि ये फिल्म बज के मुताबिक कारोबार नहीं कर पा रही है. वीकडेज में तो हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘केसरी 2’ की 7वें दिन की कमाई कितनी रही?
ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी 2’ का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने लीड रोल प्ले किया है. 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा और फिर दर्शकों पर तो इसका जादू ही चल गया. ये फिल्म साल की सबसे अच्छे कंटेंट वाली फिल्म बताई जा रही है.

हालांकि खूब तारीफ बटोरने के बाद भी ‘केसरी 2’ रिलीज के एक हफ्ते बाद भी अपनी आधी लागत वसूल नहीं कर पाई है. इन सबके बीच ‘केसरी 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 7.75 करोड़ से खाता खोला था, दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़ और छठे दिन 3.6 करोड़ का कारोबार किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘केसरी 2’ ने रिलीज के 7वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘केसरी 2’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 46.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘केसरी 2’ क्या हो पाएगी हिट?
‘केसरी 2’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इसके हफ्ते भर की कमाई 46 करोड़ रही है. वहीं फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने अभी तक अपना आधा बजट भी वसूल नहीं किया है. अब अगर फिल्म को हिट होना है तो इसे दूसरे वीकेंड पर तगड़ी कमाई करनी पड़ेगी. अगर ‘केसरी 2’ ऐसा करने से चूक गई तो फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने के बाद भी ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की एक और फ्लॉप साबित होगी.

बता दें कि ‘केसरी 2’ की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ़ चले कोर्ट केस पर आधारित है.ये फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब "द केस दैट शुक द एम्पायर" से इंस्पायर है. फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन के इर्द-गिर्द घूमती है जिनका किरदार अक्षय कुमार ने निभाय है.

ये भी पढ़ें:-44 की उम्र में श्वेता तिवारी की पतली कमरिया और ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, जानें- एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र और डाइट प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget