एक्सप्लोरर

Hera Pheri 3: क्या 'हेरा फेरी 3' में नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार, बॉलीवुड के 'शहजादा' एक्टर को कर सकता है रिप्लेस!

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी' 3 की तैयारी में तेजी आ रही है. इस फिल्म को लेकर परेश रावल ने जो खुलासा किया है उसने अक्षय कुमार के फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है.

 Kartik Aaryan Replace Akshay Kumar In Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश राव (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की फिल्म 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) आपको याद होगी. इस फिल्म ने हंसा-हंसा कर दर्शकों के पेट में दर्द कर दिया था. अब इस फ्रेंचाइजी फिल्म की तीसरा सीक्वल बनने जा रहा है. इन दिनों 'हेरा फेरी 3' को लेकर खूब चर्चा हो रही है लेकिन अक्षय के फैंस के लिए बुरी खबर है कि वो इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे जैसा की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एंट्री होने जा रही है और परेश रावल ने इसकी कंफॉर्मेशन भी दे दी है.

क्या कार्तिक आर्यन करेंगे हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस

परेश रावल से ट्विटर पर एक फैन ने सवाल किया कि सर, क्या ये सच है कि कार्तिक आर्यन 'हेरी फेरी 3' कर रहे हैं?' दिग्गज एक्टर ने जवाब में लिखा, 'हां ये सच है.' हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि कार्तिक ने अक्षय कुमार को रिप्लेस किया है या फिर वो उनके साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म में सुनील शेट्टी भी नजर आए थे तो कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शायद कार्तिक उन्हें रिप्लेस करें. खैर कार्तिक के फैंस जरूर इस फिल्म को लेकर उत्साहित होंगे. 

भूल भुलैया 2 में भी ले चुके हैं खिलाड़ी कुमार की जगह

बता दें, कार्तिक आर्यन इससे पहले 'भूल भुलैया 2' में भी अक्षय कुमार को रिप्लेस कर चुके हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी, अब हर किसी के जहन में यही ख्याल आ रहा है कि जिस तरह से कार्तिक ने अक्षय के हाथ से 'भूल भुलैया 2' लपक ली ठीक वैसे ही कही 'हेरा फेरी 3' भी ना ले लें. 

आपको बता दें, हाल ही में ये भी खबर आई थी कि अक्षय कुमार अपनी फ्रेंचाइजी 'आवारा पागल दीवाना', 'वेलकम' और 'हेरा फेरी', तीनों ही फिल्मों की अगली किश्त पर काम शुरू करने वाले हैं. इसको लेकर उन्होंने बीते महीने मेकर्स के साथ कई बार मीटिंग भी की थी लेकिन अब 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसमें कार्तिक आर्यन की एंट्री हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद अक्षय कुमार की चिंता बढ़ गई होगी. 

 गौरतलब है कि, 'हेरा फेरी' (Hera Pheri)फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जबकि दूसरे पार्ट 'फिर हेरा फेरी' (Phir Hera Pheri) को नीरज वोरा ने डयरेक्ट किया. बताया जा रहा है कि इसके तीसरे पार्ट को फिर से प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करेंगे और फिरोज नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे. 

ये भी पढ़ें: Friday Movies Release Live: बॉक्स ऑफिस और OTT पर आज एंटरटेनमेंट की फुल डोज, रिलीज हुई Uunchai 'ब्लैक पैंथर 2 सहित कई सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget