एक्सप्लोरर

करीना कपूर की डिलीवरी के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'औरंगजेब' और 'बाबर', जानें क्या है वजह

करीना कपूर खान की डिलीवरी के बाद से ट्विटर पर 'बाबर' और 'औरंगजेब' ट्रेंड कर रहा है. ट्रोल सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेबी के नाम को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है. इसके बाद तैमूर के छोटे भाई का नाम 'औरंगजेब' और 'बाबर' रख रहे हैं.

करीना कपूर खान ने आज सुबह 9 बजे एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया. सैफ अली खान और करीना कपूर खान दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. इसे लेकर पूरा कपूर और पटौदी परिवार खुश है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और सैफ-करीना के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन कुछ लोग बेबी ब्वॉय के नाम को लेकर सैफ और करीना कपूर खान को ट्रोल कर रहे हैं.

ट्रोल करने की वजह सैफ और करीना के बड़े बेटे का नाम है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है. सोशल मीडिया पर ट्रोल सैफ और करीना पर तंज कस रहे हैं. उनका कहना है कि इस बेबी का बाबर या औरंगजेब रखना. ट्विटर पर बाबर और औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है. कई लोग करीना के बेबी होने की खबर को शेयर करते हुए 'बाबर' और 'औरंगजेब' आ गया, लिख रहे हैं.

यहां देखिए एक यूजर का ट्वीट-

तैमूर के नाम को लेकर विवाद

दरअसल, साल 2016 के दिसंबर में जब करीना कपूर खान ने पहले बेटे को जन्म दिया, तो उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ. सैफ और करीना ने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा. ये नाम रखने पर कई संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने इसका विरोध किया. कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई कि इतने बड़े सेलेब्स देश में आक्रमणकारी रहे तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है?

लव जिहाद का लगा आरोप

कई संगठनों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया. कई लोगों का कहना था कि बेटे नाम हिंदू धर्म के मुताबिक रखना चाहिए था. हालांकि तमाम विवादों के बीच तैमूर ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. सैफ और करीना ने बेटे का तैमूर नाम के साथ ही पंजीकरण करवाया है.

औरंगजेब आया है एक यूजर ने लिखा, "करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नया बेबी आया हैः औरंगजेब." वही, एक और यूजर लिखा,"भारत के लिबरल गैंग को ज्वाइन करने वाला एक और आ गया.... कोई नाम बता सकता है? पहला नाम तैमूर है और अब औरंगजेब?"

ये भी पढ़ें-

#PAWRIHORIHAI | करण जौहर ने शेयर की मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी की तस्वीरें, देखें कौन-कौन हुआ था शामिल

Bigg Boss 14: राखी सावंत की शादी पर भारती सिंह का बयान, कहा- मैंने उनके पति रितेश को देखा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget