एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, रिक्वेस्ट करते हुए कही ये बातें

Kareena Kapoor on Saif Ali Khan Attack: एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात चाकू से हमला हुआ था. इसके बाद सैफ की वाइफ करीना कपूर का पहला पोस्ट सामने आया है. उन्होंने फैंस से रिक्वेस्ट भी की है.

Kareena Kapoor on Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात चाकू से हमला किया. एक अज्ञात शख्स उनके घर में घुस गया और उस दौरान सैफ पर उस शख्स ने हमला कर दिया. 16 जनवरी का पूरा दिन पटौदी फैमिली के लिए बहुत भारी रहा क्योंकि सैफ की हालत काफी सीरियस थी. लेकिन अब देर शाम करीना कपूर ने इस घटना को लेकर पहला पोस्ट आया है.

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि पूरा दिन फैमिली के लिए कैसा रहा, अब कैसी हालत है और पैपराजी के साथ फैंस से उन्होंने क्या रिक्वेस्ट की है?

सैफ पर हुए हमले के बाद करीना कपूर का पहला पोस्ट

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें इस घटना से जुड़ी बातें लिखी हैं. एक्ट्रेस के पोस्ट में लिखा है, टहमारी फैमिली के लिए ये काफी चैलेंजिंग दिन रहा है. हम अभी भी चीजों को प्रोसेस करने की कोशिश में हैं. अभी तक सोच रहे हैं कि ये सब कैसे हो गया. इस मुश्किल समय में, मैं मीडिया और पैपराजी से रिक्वेस्ट करती हूं कि किसी भी तरह की अफवाह को बढ़ावा ना दें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना के इस पोस्ट पर आगे लिखा, 'इसके साथ ही ऐसी कोई कवरेज ना करें जो सही नहीं है. हम आप सभी के कंसर्न को समझते हैं और चिंता भी करते हैं. जिस तरह से आप लोग अपडेट ले रहे हैं ये सबकुछ देखना हमारे लिए बड़ी बात है. हमारी सेफ्टी को लेकर आप लोग जिस तरह से परेशान दिखे ये हमारे परिवार के लिए बड़ी बात है. लेकिन मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम लोगों की बाउंड्रीज की इज्जत करें.'

अंत में करीना ने लिखा, 'हम लोगों को थोड़ा स्पेस दें, जिससे हमारा परिवार इससे बाहर निकल सके, इन सभी चीजों को समझ सकें. मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप लोग हमें समझ रहे हैं और इस सेंसिटिव समय में हमारी मदद कर रहे हैं. करीना कपूर खान.'

अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत?

15 जनवरी की देर रात सैफ अली खान के घर एक शख्स घुस आया जिसके इरादे चोरी के बताए गए. उसने सैफ पर अटैक कर दिया और उस चाकू से 6 बार हमला किया. रात में ही सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया और 16 जनवरी की सुबह उनकी सर्जरी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की रीढ़ की हड्डी में भी चाकू का वार हुआ था. सैफ और करीना की टीम की तरफ से बयान आया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं और उनके जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' देख महाराष्ट्र के सीएम Devendra Fadnavis ने दिया रिव्यू, जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 9.30 बजे तक कलेक्शन 45 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 9.30 बजे तक कलेक्शन 45 करोड़ के पार
संभावना सेठ की हाउसहेल्प की बहन को बनाया गया बंधक, पुलिस स्टेशन में बीती रात, जानें पूरा मामला
संभावना सेठ की हाउसहेल्प की बहन को बनाया गया बंधक, पुलिस स्टेशन में बीती रात, जानें पूरा मामला
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget