एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामले में करण जौहर से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस

पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि फ़िल्म 'ड्राइव' को लेकर सुशांत और धर्मा प्रोडक्शन के बीच अनबन हुई थी.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में मुंबई पुलिस बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक करण जौहर से पूछताछ करेगी. करण जौहर से पूछताछ इस हफ़्ते के अंत तक की जाएगी. मंगलवार को धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से पूछताछ होनी है. धर्मा प्रोडक्शन और सुशांत के बीच 'ड्राइव' फिल्म को लेकर हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी पुलिस ने मंगवाई है.

पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि फ़िल्म 'ड्राइव' को लेकर सुशांत और धर्मा प्रोडक्शन के बीच अनबन हुई थी. खुद सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने पुलिस पूछताछ में करण जौहर और सुशांत के बीच हुए एक प्रोजेक्ट के बारे में अहम जानकारी दी. श्रुति के मुताबिक़ सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म DRIVE में काम किया था. सुशांत ने उस फ़िल्म की डबिंग के लिए डेट नहीं दी थी. इसपर जब श्रुति ने सुशांत से बात की तो सुशांत ने बताया कि मैं तीन बार डबिंग के लिए डेट दे चुका हूं लेकिन इन्होंने कुछ किया नहीं. पुलिस ये जानकारी ले रही है कि क्या इस फ़िल्म को लेकर सुशांत और करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में कोई अनबन हुई थी.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगातार एक कैंपेन चल रहा है कि इस फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ करने के धर्मा प्रोडक्शन के निर्णय से सुशांत नाराज़ थे. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म को ना तो पूरी लगन से साथ बनाया गया, ना ही इस फ़िल्म का प्रमोशन ठीक से किया गया. जबकि सुशांत ने इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें रखी थी.

पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी जांच के लिए मंगवाई

पुलिस इसी बात को जानना चाहती है कि क्या फ़िल्म बनने से पहले इसे ओटीटी पर रिलीज़ करना तय हुआ था या बाद में निर्णय बदला गया. इसी सवाल का जवाब जानने के लिए पुलिस ने धर्मा प्रोडक्शन और सुशांत के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी जांच के लिए मंगवाई है.

वहीं लगातार करण जौहर के ख़िलाफ़ कंगना जैसे सेलिब्रिटी खुलकर बोल रहे हैं. लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है कि करण ने सुशांत के ख़िलाफ़ इंडस्ट्री में एक ग्रुप, एक लॉबी बनाई थी. ये लॉबी सुशांत को मानसिक रुप से कमजोर करने के लिए ब्लाइंड आर्टिकल लिखते थे, तरह तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें वायरल करते थे और उन आरोपों को चर्चा का विषय है बनाते थे. पुलिस ये जानना चाहती है कि क्या बॉलीवुड में सुशांत के ख़िलाफ़ कोई साज़िश रची जा रही थी. एक ऐसी साज़िश जो सुशांत को मानसिक पीड़ा पहुंचाकर उन्हें आत्महत्या की तरफ़ ढकेलने के लिए रची गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget