एक्सप्लोरर

कनिका की मेडिकल रिपोर्ट पर परिवार ने उठाए सवाल, कहा- रिपोर्ट में उम्र बताई गई 28 वर्ष

कनिका कपूर के परिवार वालों ने अब उन जांच के नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, जिनमें उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, अस्पताल भी कनिका के व्यवहार पर सवाल उठा रहा है.

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है. हालांकि उनके इलाज और हाल ही में आईं उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स से उनका परिवार खासा खुश नजर नहीं आ रहा है. कनिका कपूर के परिवार वालों ने अब उन जांच के नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, जिनमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

मीडिया से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 बताई गई है, जबकि वह 41 की हैं. रिपोर्ट कहती है कि वह पुरूष हैं. उनका परिवार यह भी जानना चाहता है कि कनिका की मेडिकल चेकअप के नतीजे मीडिया में क्यों आए और इसके बाद यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए.

परिवार के इस सदस्य ने कहा, "कोरोनावायरस के अन्य मरीजों की पहचान छिपाई गई, लेकिन कनिका के साथ ऐसा नहीं हुआ. जनता द्वारा हमारी आलोचना की गई और हमें ट्रोल किया गया और सरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है."

उनके परिवार के इस सदस्य ने उस अस्पताल द्वारा जारी किए बयान पर भी सवाल उठाया, जहां कनिका को एडमिट किया गया था. उन्होंने कहा, "अस्पताल कभी भी इस तरह के बयान जारी नहीं करता, जैसा कि इन्होंने किया है. ऐसा लगता है कि यह सबकुछ हमें नीचा दिखाने के लिए ही किया गया है."

अस्पताल ने भी लगाए आरोप

एसजी-पीजीआई ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर आरोप लगाया है कि कनिका कपूर इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं. पीजीआई ने कहा है कि कनिका मरीज़ नहीं बल्कि स्टार जैसा व्यवहार कर रही हैं. ऐसा तब है जब कनिका को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

पीजीआई डायरेक्टर डॉ.आरके धीमान की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि बालीवुड सिंगर के नखरे से पीजीआई परेशान है. रिलीज़ में बताया गया है कि कनिका को अस्पताल में अटैच्ड टॉयलेट वाला कमरा दिया गया है. इस कमरे में एयर कंडीशनर के साथ-साथ टीवी और एयर हैंडलिंग यूनिट लगाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, इस मूवी को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड
7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
Thursday Box Office Collection Live: 5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget