एक्सप्लोरर

Watch: 'मेरे दिल में सबके लिए स्नेह', Kangana Ranaut ने अपने बर्थडे पर मांगी माफी, बोली- मेरे शत्रुओं का भी आभार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने अपने 36वें बर्थडे के मौके पर इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज शेयर किया है. इस मैसेज में उन्होंने अपने शत्रुओं का भी आभार जताया है साथ ही अपने बयानों के लिए माफी भी मांगी है.

Kangana Ranaut Birthday: बॉलीवुड की ‘धाकड़’ गर्ल कंगना रनौत आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर एक पॉजिटिव नोट के साथ  इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स, फैंस और यहां तक ​​कि हेटर्स के लिए एक मैसेज शेयर किया. दिलचस्प बात ये है कि कंगना ने वीडियो शेयर कर पहली बार उन लोगों से माफी भी मांगी जिन्हें शायद उनके बयानों से ठेस पहुंची हो.

कंगना ने अपने बर्थडे पर वीडियो मैसेज किया शेयर
उदयपुर में बर्थडे सेलिब्रेट कर रही कंगना शेयर किए गए वीडियो में ग्रीन और पिंक कलर की रेशम की साड़ी में गोल्डन नेकलेस, गोल्डन झुमके और एक लाल बिंदी लगाए हुए पूरी तरह इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में कंगना अपने माता और पिता को उनके सपोर्ट के लिए और अपने गुरुओं (सद्गुरु और स्वामी विवेकानंद) को उनकी शिक्षाओं के लिए धन्यवाद देते हुए अपना मैसेज शुरू करती हैं. वह अपने ‘हेटर्स' (दुश्मनों) को लेकर भी बात करती हैं.

कंगना ने अपने शत्रुओं का भी जताया अभार
कंगना कहती हैं, “मेरे शत्रु, जिन्होने आजतक मुझे कभी आराम नहीं करने दिया. चाहे जितनी भी सफलता मिली, फिर भी मुझे सफलता के मार्ग पर तत्पर रखा. मुझे लड़ना सिखाया, संघर्ष करना सिखाया उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी. "

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना ने अपने बयानों के लिए भी मांगी माफी
कंगना आगे कहती हैं, “दोस्तों मेरी विचारधारा बहुत सरल है, मेरा आचरण और सोच भी बहुत सरल है और मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं. इसके चलते अगर मैंने कभी किसी के लिए कुछ देशहित में या लार्जर पिक्चर के लिए मैंने किसी के लिए कुछ कहा हो और उनको उसका दुख हुआ हो ठेस लगी हो मैं उसके लिए भी क्षमा चाहती हूं. मेरे दिल में सभी के लिए केवल 'स्नेह, सुविचार हैं, दुर्भावना नहीं है. जय श्री कृष्ण.”

कंगना रनौत वर्कफ्रंट
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने हाल ही में ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग पूरी की है. उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है. इसके अलावा भी कंगना की किटी में कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं.

ये भी पढ़ें:-इरफान पठान के बेटे ने Jhoome Jo Pathaan गाने पर लगाए ठुमके, शाहरुख बोले- ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget