एक्सप्लोरर

‘ठाकरे’ के साथ टकराव पर कंगना का बयान, कहा- रिलीज की तारीख बदलने का कोई दबाव नहीं

फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘ठाकरे’ के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया है. उन्होंंने कहा है कि ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की तारीख बदलने को लेकर उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और न ही उन पर कोई ‘दबाव’ बनाया गया.

फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘ठाकरे’ के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया है. उन्होंंने कहा है कि ‘मणिकर्णिका’ के रिलीज की तारीख बदलने को लेकर उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया और न ही उन पर कोई ‘दबाव’ बनाया गया. कंगना की फिल्म इस गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हो रही है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर सामना दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की जीवनी पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' से होगा. पहले ‘मणिकर्णिका’, ‘ठाकरे’ और ‘व्हाय चीट इंडिया’ 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली थी. बाद में इमरान हाशमी अभिनीत ‘व्हाय चीट इंडिया’ की रिलीज की तारीख बदलकर 18 जनवरी कर दी गई. यह पूछे जाने पर कि शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म के साथ मणिकर्णिका के प्रदर्शित होने के कारण क्या किसी प्रकार का दबाव है, कंगना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी ने भी इस तरह की कोई बात नहीं कही है. ना तो किसी ने फिल्म के प्रदर्शन की तारीख बदलने को कहा और ना ही हम पर किसी अन्य तरह का दबाव है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने भी हमसे इस बात के लिए संपर्क नहीं किया. ऐसे में हम बहुत खुश हैं कि हमें अच्छा मौका मिलेगा क्योंकि उस समय छुट्टी है.’’ कंगना ने कृष के साथ मिल कर ‘मणिकर्णिका’ फिल्म का सह-निर्देशन किया है. देश भक्ति को न समझें सुविधा  'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए गीत लिख चुके गीतकार प्रसून जोशी का कहना है कि लोगों को देश के प्रति अपने प्रेम को खुलकर व्यक्त करना चाहिए और देशभक्ति को अपनी 'सुविधा' नहीं बनाना चाहिए.  वहीं फिल्म निर्देशकों में से एक और मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "छाती थपथपाना', 'राष्ट्रवाद', 'भाषावाद' जैसे शब्दों का उपयोग नकारात्मक तरीके से किया जाता है और लोगों को देशभक्ति जोर से और खुले मन से करनी चाहिए." प्रसून ने कहा, "देशभक्ति को अपनी सुविधा मत बनाइए, जहां तक आप इसके बारे में जानते हैं, आप इसे लेकर ईमानदार हैं, इसे ज्यादा सुविधाजनक मत बनाइए. अगर आप अपनी सुविधा के पीछे छिपे हैं, तो मुझे निश्चित रूप से समस्या है." उन्होंने कहा, "हां, लोग अपने तरीके से देश के लिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, लेकिन लोगों को देश के लिए अपने प्यार का इजहार करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget