एक्सप्लोरर

'अपने देश से बहुत निराश हूं', Emergency की रिलीज डेट टलने पर बोलीं कंगना रनौत

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टल गई हैं. वहीं अब एक्ट्रेस और सांसद ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि वे बहुत निराश हैं.

Kangana Ranaut On Emergency Postponed: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी विवादों में घिरी हुई है. फिल्म पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है. वहीं कथित तौर पर बढ़ते विवादों के कारण कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टाल दी गई है. ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

लेकिन ये फिल्म अभी भी सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास अटकी हुई है और उन्होंने अभी तक इसकी रिलीज के लिए हरी झंडी नहीं दी है. दरअसल फिल्म के संवेदनशील मुद्दे को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने कई कट्स का प्रस्ताव दिया है. इसके चलते 'इमरजेंसी' में कम से कम एक हफ्ते की देरी हो गई है.अभिनेत्री ने अब फिल्म की देरी और बोर्ड के साथ मुद्दों पर अपना रिएक्शन दिया है.

मेरी फिल्म पर ही 'इमरजेंसी' लग गई है
कंगना रनौत ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर ‘इमरजेंसी’  की रिलीज डेट टलने पर अपना रिएक्शन दिया है. कंगना ने कहा, "मेरी फिल्म पर ही इमरजेंसी लग गई है. बहुत ही निराशजनक ये स्थिति है. मैं तो खैर बहुत ही ज्यादा निराश हूं अपने देश से, और जो भी हालात हैं.”अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनकी फिल्म में दिखाई गई घटनाएं मधुर भंडारकर की 2017 की राजनीतिक थ्रिलर 'इंदु सरकार' और 'सैम बहादुर' में पहले ही दिखाई जा चुकी हैं, जो पिछले साल रिलीज हुई थी.

सेंसर बोर्ड ने पहले दिया था सर्टिफिकेट
बता दें कि 'इमरजेंसी' 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है. फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.कंगना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और खुलासा किया कि उन पर अन्य चीजों के अलावा कुछ ऐतिहासिक घटनाओं और आंकड़ों, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या और पंजाब दंगों को ना दिखाने का दबाव था.

उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को शुरू में सीबीएफसी द्वारा सर्टिफिकेशन दिया गया था, लेकिन कई याचिकाओं के बाद सर्टिफिकेट कैंसिल कर दिया गया

फिल्म को अनकट रिलीज करने के लिए कोर्ट में लडेंगी
एक्ट्रेस ने अब उसी पॉडकास्ट में कहा है कि जरूरत पड़ी तो वह कोर्ट भी जाएंगी. उन्होंने आगे कहा, "हम उन हास्यास्पद कहानियों को सुनाते रहेंगे. हम आज किसी से डरेंगे, कल किसी और से. लोग हमें डराते रहेंगे क्योंकि हम इतनी आसानी से डर जाते हैं. हम कितना डरते रहेंगे? मैंने इस फिल्म को बहुत आत्मसम्मान के साथ बनाया है, यही वजह है कि सीबीएफसी कोई विवाद नहीं कर सकता है, उन्होंने मेरा सर्टिफिकेशन रोक दिया है, लेकिन मैं फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज करने पर अड़ी हुई हूं. मैं अदालत में लड़ूंगी और एक बिना काटा हुआ वर्जन जारी करें. मैं अचानक यह नहीं दिखा सकता कि इंदिरा गांधी की मृत्यु उनके घर पर ही हुई थी.

बता दें कि ‘इमरजेंसी’ एक पॉलिटकल ड्रामा है जो पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. कंगना दिवंगत ने फिल्म में दिवंगत पीएम का किरदार निभाया है. उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है. फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का सपना हुआ पूरा, IIM अहमदाबाद में मिला एडमिशन, शेयर की तस्वीरें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget