एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut को लेकर फैल रही थीं अफवाहें, फिर बॉलीवुड क्वीन ने इंटरव्यू में बता दी अपने मन की बात

Kangana Ranaut Interview: कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें कंगना ने पॉलिटिक्स में आने की वजह बताते हुए सोशल मीडिया पर हो रही बातों पर ब्रेक लगाया है.

Kangana Ranaut Interview: इन दिनों हर जगह कंगना रनौत के किस्से सुर्खियों में हैंं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस ने फिल्मी इंडस्ट्री में रहने के दौरान पॉलिटिक्स जॉइन कर ली है. इतना ही नहीं बीजेपी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया है. हाल ही में कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए. उनमें से एक ये भी है कि क्या फ्लॉप फिल्मों के कारण उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन की है?

कंगना रनौत ने हर सवाल का बेबाकी के साथ जवाब दिया और इस सवाल का जवाब में भी उन्होंने उदाहरण के साथ बात की. कंगना रनौत के इंटरव्यू में उन्होंने इस सवाल का जवाब किस तरह से दिया चलिए बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फ्लॉप फिल्मों के कारण कंगना रनौत ने पॉलिटिक्स ज्वाइन की?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जब टाइम्स नाउ की एंकर ने पूछा, 'लोगों का कहना है कि आपने पॉलिटिक्स फ्लॉप फिल्मों के कारण ज्वाइन की है. फिल्मों में काम नहीं चल रहा तो राजनीति ही कर लेते हैं. इस पर कंगना का जवाब उदाहरण के साथ आया.

कंगना ने कहा, 'फ्लॉप फिल्में तो बड़े-बड़े एक्टर्स की भी होती हैं. शाहरुख खान जी की 10 सालों तक फिल्में फ्लॉप रहीं तो क्या उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी? मेरी भी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगी ये पता नहीं लोगों ने कैसे सोच लिया. यहां से मेरी पहचान बनी है, मेरी तो अभी फिल्म इमरजेंसी भी आने वाली है जो चल भी सकती है नहीं भी, इसका मतलब ये तो नहीं मैं काम छोड़ दूं.'

कंगना ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैंने पॉलिटिक्स में आने के बारे में सोचा नहीं था, बीजेपी को मेरा समर्थन हमेशा रहा है क्योंकि मुझे लगता है कि यहां लोगों के हक की बात होने के साथ उनका समाधान भी होता है. पार्टी ने मुझे इसके लिए चुना तो अब मैं इस किरदार को भी अच्छे से निभाऊंगी.'

कंगना ने आगे कहा, 'मैं लोगों के काम आ सकूं इसके बारे में हमेशा सोचती थी लेकिन अगर मैं जीतूंगी तो मेहनत करूंगी काम करूंगी. लोगों को पसंद आई तो इसे आगे बढ़ाऊंगी,नहीं पसंद आया तो फिल्में तो हैं ही, मैं इसे कैसे छोड़ सकती हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

आने वाली है कंगना रनौत की फिल्म

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म का नाम इमरजेंसी है जो इसी 14 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन कंगना ने ही किया है. इसके अलावा कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं. इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक जैसे महान कलाकार भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवाल पर कपिल शर्मा ने दिया जवाब, मजाकिया अंदाज में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 9.30 बजे तक कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 9.30 बजे तक कलेक्शन 100 करोड़ के पार
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद...', कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, 'सीता' अवतार में दिखीं
'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद...', कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, 'सीता' अवतार में दिखीं
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget