एक्सप्लोरर

VIDEO: कंगना रनौत ने मारी ट्विटर पर आधिकारिक एंट्री, वीडियो शेयर कर बताई ये वजह

कंगना रनौत ने ट्विटर पर आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है. एक वीडियो शेयर कर उन्होंने इसकी जानकारी दी और साथ ही इसे आधिकारिक ज्वाइन करने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह मामले में सोशल मीडिया की पावर देखने के बाद यह फैसला लिया.

बॉलीवुड की क्वी कहे जानी वाली कंगना रनौत की टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही. इस दौरान कंगना रनौत आगे आईं और बॉलीवुड में चल रहे मूवी माफिआयों पर सुशांत की मौत और उनका करियर तबाह करने का आरोप लगाया. कंगना रनौत पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग की. सोशल मीडिया के इम्पोर्टेंस को देखते हुए उन्होंने ट्विटर पर आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है.

इससे पहले उनका सोशल मीडिया अकाउंट कंगना रनौत टीम से चल रहा था. माना जा रहा था है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट उनकी टीम चला रही है लेकिन अब कंगना ने इसका नाम बदलकर कंगना रनौत कर दिया है. यह अकाउंट अब उनका आधिकारिक अकाउंट बन गया है. कंगना ने अपने अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है.

इंडस्ट्री में 15 साल 

कंगना रनौत ने वीडियो में वह कह रही हैं,"मुझे फिल्मों में काम करते हुए 15 साल हो गए हैं. और इस 15 साल में मेरे ऊपर बहुत प्रेशर आए हैं कि मुझे सोशल मीडिया ज्वॉइन करना चाहिए. सिर्फ इतना ही नहीं ऐसे कई मौके भी मेरे सामने आए कि करोड़ों की डील साइन करनी थी लेकिन शर्त यह थी कि मुझे सोशल मीडिया पर आना होगा लेकिन मैंने जाने दिया."

यहां देखिए कंगना रनौत का वीडियो-

कंगना ने आगे कहा,"दूसरी तरफ कई लोगों ने मेरे सोशल मीडिया पर न रहने का फायदा भी उठाया और कहा कि मैं चुड़ैल हूं. मेरे पैर उलटे हैं. लेकिन फिर भी मुझे जरूरी नहीं लगा कि मुझे सोशल मीडिया पर आना चाहिए. मुझे लगा कि मैं कलाकार हूं तो मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हर मुद्दे पर जागरूक करना चाहिए. और ठीक मैंने वैसे ही किया. मैंने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई फिल्में भी किये."

सोशल मीडिया की पावर

कंगना रनौत ने आगे कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैंने सोशल मीडिया की पावर देखी है. किस तरह से पूरा विश्व एक साथ आकर जिस तरह से सुशांत के लिए लड़ रहा है और इसमें हमें सफलता भी मिली है इसकी वजह मुझे सोशल मीडिया से काफी उम्मीदें हो गई हैं. मुझे बहुत आशाएं बंध गई है कि जो भी अब नए भारत में बदलाव करना चाहते हैं वह हम इसके जरिए कर सकते हैं. इसके जरिए आवाज उठा सकते हैं. इसलिए मैं फर्स्ट टाइम ट्विटर पर एंट्री ले रही हूं. और इसके जरिए मुझे कई लोगों को जानने का मौका मिलेगा."

क्रिकेटर सुरेश रैना ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, बोले- अभी तक दुख हो रहा है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी इतिहास रचेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', 12 बजे तक कलेक्शन 68करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', 12 बजे तक कलेक्शन 68 करोड़ के पार
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन' टॉम हॉलैंड
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget