एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut ने उड़ाया अंबानी के फंक्शन में डांस करने वाले स्टार्स का मजाक, कहा- 'मैं तो कभी शादियों में नहीं नाची'

Kangana Ranaut Reaction: कंगना रनौत ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाले सेलेब्स पर तंज कसा है.

Kangana Ranaut Reaction: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन का जश्न काफी ग्रैंड हुआ है. हर तरफ बस अंबानी परिवार के इस इवेंट के ही चर्चा हो रही है. अनंत-राधिका के फंक्शन में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान तक हर बड़ा नाम स्टार्स इस पार्टी में नजर आया. कई स्टार्स ने अंबानी की पार्टी में परफॉर्म भी किया. हालांकि, कंगना रनौत इस प्री-वेडिंग से नदारत रहीं. अब एक्ट्रेस ने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले सेलेब्स का मजाक उड़ाया है. 

कंगना ने कसा अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले सेलेब्स पर तंज
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आर्टिकल शेयर किया है. इस आर्टिकल में लिखा हुआ है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कैसे एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी भी पैसों के लिए किसी शादी में परफॉर्म नहीं करेंगी. कंगना ने उनकी इस बात की तारीफ करते हुए इंडायरेक्टिली सेलेब्स पर तंज कसा है. 

कंगना ने लिखा- 'मैं कई आर्थिक पपरेशानियों से गुजर चुकी हूं. लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग ऐसे हैं जिनके गाने बेहद हिट हैं ( फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन ठुकमदा, साडी गली, विजय भवा) हमारे नाम हैं. लेकिन चाहे मुझे कितना भी लालच दिया गया हो. मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया.'

आगे एक्ट्रेस ने लिखा - कई सुपरहिट आइटन सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए. जल्द ही मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली. पॉपुलैरिटी और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है. शॉर्ट कट की दुनिया में युवा पीढ़ी को ये समझने की जरूरत है कि सिर्फ ईमानदारी का धन अर्जित किया जा सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


कंगना रनौत का वर्क फ्रंट 
बता दें कि कगंना रनौत हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. उनकी ये अदा किसी पसंद आती है तो कई लोग उन्हें इसी वजह से ट्रोल भी करते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में फिल्म तेजस में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस एयरफोर्स पायलट तेजस की भूमिक भी थीं. हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से बिल्कुल अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. वहीं अब कंगना अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: Manisha Rani के 'झलक दिखला जा' विनर बनने पर आया Shiv Thakare का रिएक्शन, बोले- 'जिसके हाथ में ज्यादा पैसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget